जौलीग्रांट: तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था 10 फीट लंबा किंग कोबरा, पकड़कर जंगल में छोड़ा गया
डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में घरों के आसपास तीन दिन से घूम रहे करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा से लोगों में चिंता बनी हुई थी। सूचना मिलने पर सर्प मित्र भारत भूषण पेले मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विस्तार
डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में घरों के आसपास तीन दिनों से घूम रहे करीब दस फीट लंबे किंग कोबरा को सर्प मित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप के लगातार घरों के आसपास दिखाई देने से लोगों की चिंता बनी हुई थी।
सर्प मित्र भारत भूषण पेले ने बताया कि बुल्लावाला निवासी मंगल सिंह रौथाण और अन्य लोगों के घरों के आसपास पिछले तीन दिनों से एक किंग कोबरा घूम रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक किंग कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।
तीन दिनों से घरों के आसपास सांप की मौजूदगी के चलते क्षेत्र में सतर्कता बनी हुई थी। सूचना मिलने पर सर्प मित्र के मौके पर पहुंचने और किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ने से लोगों ने राहत महसूस की।
ये भी पढे़ं...UK Top News: केदारनाथ यात्रा तीन घंटे रोकी, हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, हरिद्वार में जाम, हरीश रावत की दो टूक