VIDEO: यही थी वो फाइट जिसमें खली हुए लहूलुहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम रिंग के अंदर का वह वीडियो आपके लिए लाए हैं जिसमें महाबली खली को तीन विदेशी रेसलरों ने लहूलुहान कर दिया था। रेसलरों के इस हमले में खली बुरी तरह घायल हो गए थे। घायल अवस्था में द ग्रेट खली को हल्द्वानी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बृहस्पतिवार को उन्हें एयरलिफ्ट कर दून लाया गया।
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित गौलापार स्टेडियम में 24 फरवरी को WWE के भारतीय संस्करण द ग्रेट खली रिटर्न्स का आगाज हो गया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रेसलिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
रेसलिंग के तीसरे मुकाबले के दौरान ही अचानक ब्रॉडी स्टील ने रिंग से खड़े होकर खली को ललकारना शुरू कर दिया कि कहां हैं खली सामने आ, हिम्मत हैं तो मुझसे लड़। कहां छुपा है तू।' इतना सुनते ही द ग्रेट खली रिंग में उतर गए और ब्रॉडी को पीटना शुरू कर दिया लेकिन तभी ब्रॉडी को माइक नॉक्स और अपोलो का साथ मिल गया और तीनों मिलकर खली पर टूट पड़े।
वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
डेथ वारंट के साथ हुई मामले की शुरुआत, देखें वीडियो
दरअसल इस मामले की शुरुआत तब हुई जब तीन दिन पहले ब्रॉडी स्टील ने खली को चुनौती डेथ वारंट साइन करने को कहा था। खली ने भी ब्रॉडी की चुनौती स्वीकार करते हुए डेथ वारंट पर साइन कर दिया। ऐसे में बुधवार को हुए मैच के दौरान दोनों एक दूसरे को मारने के इरादे से ही रिंग में उतरे थे।
बार-बार उकसा रहे थे ब्रॉडी
बुधवार को गौलापार स्टेडियम में खली और ब्रॉडी स्टील की फाइट का हर किसी को इंतजार था। खली ने ब्रॉडी को इंडिया आकर लड़ने का चैलेंज दिया था। ब्रॉडी ने भी खली का चैलेंज एक्सेप्ट कर क्रिमसन के हाथ अपना डेथ वारंट भेजा था, जिसके बाद खली ने भी डेथ वारंट साइन किया था। बुधवार को जब मुकाबले शुरू हुए, ब्रॉडी स्टील और माइक नॉक्स बार-बार रिंग में आकर खली को प्लानिंग के तहत लड़ने के लिए उकसा रहे थे।
वीडियो पर क्लिक करें...