फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2025 Baba Kedar palanquin reached its second stop Phata devotees gave a grand welcome

Kedarnath Yatra: बाबा केदार की डोली पहुंची अपने दूसरे पड़ाव फाटा, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

Tue, 29 Apr 2025 07:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Apr 2025 07:47 PM IST
सार

विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में मंदिर के पुजारी शिव लिंग और केदारनाथ धाम के लिए नियुक्त पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ और विश्वनाथ की संयुक्त आरती उतारी और भोग लगाया।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2025 Baba Kedar palanquin reached its second stop Phata devotees gave a grand welcome
बाबा केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली मंगलवार को अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंच गई। यहां भक्तों ने आराध्य का भव्य स्वागत किया। आज बुधवार को बाबा केदार की डोली गौरीकुंड पहुंचेगी जहां उनका गौरी माई से मिलन होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में मंदिर के पुजारी शिव लिंग और केदारनाथ धाम के लिए नियुक्त पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ और विश्वनाथ की संयुक्त आरती उतारी और भोग लगाया। इसके बाद सुबह 9 बजे बाबा केदार की चल उत्सव डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


Kedarnath Heli Seva: मई के पहले सप्ताह में खुलेगा दूसरा स्लॉट, जून में यात्रा के लिए होगी टिकटों की बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा केदार की चल उत्सव डोली ने विश्वनाथ मंदिर से बाजार होते हुए नाला, नारायणकोटी, मैखंडा में भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने आराध्य को फूल-फल और भेंट अर्पित की। दोपहर बाद डोली फाटा पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से बाबा केदार की डोली और मुख्य पुजारी बागेश लिंग का स्वागत किया। बुधवार को डोली फाटा से अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी और रामपुर, नयाल्सू, सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए अपने अंतिम रात्रि प्रवास गौरीकुंड पहुंचेगी।

यहां उनका गौरी माई से मिलन होगा। एक मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी और दो मई को सुबह 7 बजे शुभ लग्न पर केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इधर, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डऍ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed