फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Seva 2025 Ticket Booking Second slot will open in first week of May for June Month

Kedarnath Heli Seva: मई के पहले सप्ताह में खुलेगा दूसरा स्लॉट, जून में यात्रा के लिए होगी टिकटों की बुकिंग

Mon, 28 Apr 2025 08:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

Kedarnath Heli Seva 2025: 31 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोली गई थी। एक घंटे के भीतर पूरे महीने की टिकट फुल हो गई थीं।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Seva 2025 Ticket Booking Second slot will open in first week of May for June Month
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का दूसरा स्लॉट मई के पहले सप्ताह में खुलेगा। जिसमें जून में केदारनाथ जाने के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम जाने के लिए हेली सेवा की सबसे ज्यादा मांग है। टिकट बुकिंग के लिए मारामारी रहती है। दो मई को बाबा केदार के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने दो से 31 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोली थी। एक घंटे के भीतर पूरे महीने की टिकट फुल हो गई थीं। इस दौरान 7650 टिकटों की बुकिंग हुई, इनमें जरिये 24 हजार यात्री जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: जौलीग्रांट से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो मई से हवाई सेवा, 70% से ज्यादा बुकिंग हुई फुल

प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि एक जून से आगे की यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग मई के पहले सप्ताह में शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed