फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath way will complete on 20 april

बीस अप्रैल तक तैयार होगा केदारनाथ धाम मार्ग

Wed, 05 Mar 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Mar 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
kedarnath way will complete on 20 april

सरकार ने भीमबली से केदारनाथ तक का मार्ग आगामी बीस अप्रैल तक दुरुस्त होने का लक्ष्य तय किया है। सरकार ने इस महत्वपूर्ण कार्य की कमान वरिष्ठ आईपीएस जीएस मर्तोलिया को सौंपी है।

विज्ञापन


पढ़ें,सेना भर्ती में जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें
विज्ञापन


डीजीपी बीएस सिद्धू ने कहा कि 18 मार्च के बाद पूरी टीम निरंतर कैंप करेगी। और, किसी भी स्थिति से निबटने के लिए चार क्यूआरटी (क्वीक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिष्ठा का सवाल
पीएचक्यू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीजीबी बीएस सिद्धू ने कहा कि डीआईजी जीएस मर्तोलिया को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भीमबली, लचौली होते हुए केदारनाथ का मार्ग प्रशस्त करना सरकार की प्रतिष्ठा से जुड़ा सवाल है।


पढ़ें, फेसबुक पोस्ट पर दूसरे दिन भी हंगामा, फायरिंग

मर्तोलिया के साथ पीडब्लूडी के तीन सहायक अभियंता, एनआईएम के प्रशिक्षित लोग तैनात है। पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए काम शुरू हो गया है।

बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक
टावर खड़ी कर संचार व्यवस्था बहाल करने के लिए भी बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक हो रही है। जितने लोग भी इस टास्क में लगे हैं उन्हें स्पेशल पे व राशन दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

क्यूआरटी की एक टीम में छह पुलिसकर्मी व एनआईएम के चार प्रशिक्षित लोग शामिल हैं। डीजीपी ने बताया कि फिलहाल 18 मार्च से लगातार वहीं पर कैंप करके बीस अप्रैल तक टास्क पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed