फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Video wife applying vermilion in Kedarnath video viral Uttarakhand news in hindi

Kedarnath Dham: मंदिर परिसर में भोलेनाथ के सामने पति ने पत्नी की मांग में भरा सिंदूर, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 05 Jul 2023 01:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

केदारनाथ धाम का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पति अपनी पत्नी की मांग भरता है। पत्नी ने इसके बाद पति के पैर छुए। कुछ दिन पहले मशहूर व्लॉगर विशाखा का केदारनाथ में अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Kedarnath Video wife applying vermilion in Kedarnath video viral Uttarakhand news in hindi
मंदिर परिसर में पत्नी की मांग में भरा सिंदूर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केदारनाथ मंदिर परिसर में भोलेनाथ के सामने पति ने पत्नी की मांग में सिंदूर भरा। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही मशहूर व्लॉगर विशाखा का केदारनाथ में अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हुआ था। लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने धाम में इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों को मर्यादा का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में व्लॉगर अपने प्रेमी के साथ मंदिर परिसर में खड़ी थी। दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने थे। तभी वह हाथ पीछे कर कुछ इशारा करती है, जिस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसके हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। इसके बाद विशाखा घुटनों के बल बैठकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करती है और उसे अंगूठी पहनाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: दरार वाले 984 भवनों को बनाया जाएगा रहने लायक, बरसात के बाद शुरू होगा रेट्रोफिटिंग का काम
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बुधवार सुबह  केदारनाथ धाम का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पति अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरता है। पत्नी ने इसके बाद पति के पैर छुए। मंदिर परिसर में खड़े दंपति ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed