फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Landslide: दरार वाले 984 भवनों को बनाया जाएगा रहने लायक, बरसात के बाद शुरू होगा रेट्रोफिटिंग का काम

Wed, 05 Jul 2023 11:34 AM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Jul 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
Joshimath Landslide 984 buildings with cracks in Joshimath will be made habitable Uttarakhand news in hindi
मकानों में पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के बाद सरकार की ओर से जोखिम के आकलन का कार्य जारी है। इसमें अभी तक 984 ऐसे भवनों को चिह्नित किया गया है, जिन पर छोटी-बड़ी दरारें हैं। इन भवनों को येलो कैटेगरी में रखा गया है। इन्हें रेट्रोफिटिंग (दोबारा रहने लायक बनाने) के लिए शासन ने कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



इसके लिए सचिव आपदा प्रबंधन के स्तर पर चार सदस्यीय कमेटी भी बना दी गई है। जोशीमठ में इस वर्ष जनवरी माह की शुरुआत में ही भू-धंसाव शुरू हो गया था। उसके बाद कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा। अब भी भवनों में दरारों की खबरें सामने आ रही हैं। शासन के सूत्रों की मानें तो जोशीमठ में पुनर्निर्माण के काम बरसात के बाद शुरू कर दिए जाएंगे।

इस दौरान सरकार वेट एंड वाच की स्थिति में रहेगी। जोशीमठ में भू-धंसाव के साथ ही पानी के स्रोत फूट पड़े थे, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर के नीचे पानी का एक चैनल बना हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बरसात में जोशीमठ की जमीन में और भी परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। बरसात के बाद काफी हद तक स्थिति साफ हो जाएगी।
 

Joshimath Landslide 984 buildings with cracks in Joshimath will be made habitable Uttarakhand news in hindi
दीवार में आई दरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जोशीमठ में पुनर्निर्माण के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (आईएमडीए) ने पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (पीडीएनए) रिपोर्ट तैयार कराई थी। उस रिपोर्ट में सभी भवनों के नुकसान का आकलन कर क्षतिग्रस्त भवनों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था।

Joshimath Landslide 984 buildings with cracks in Joshimath will be made habitable Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

इनमें 984 भवन येलो श्रेणी में आए, जिनकी रेट्रोफिटिंग की जानी है। इसके लिए शासन की चार सदस्यीय कमेटी रेट्रोफिटिंग की डीपीआर तैयार करने के लिए विशेष फर्म का चयन कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Landslide 984 buildings with cracks in Joshimath will be made habitable Uttarakhand news in hindi
- फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ में मोबाइल ईसीएचएस शुरू करने की तैयारी, प्रदेश के दो लाख पूर्व सैनिकों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Joshimath Landslide 984 buildings with cracks in Joshimath will be made habitable Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

समिति में यूएसडीएमए के अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला, यूएलएमएमसी के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार, यूडीआरपीएएफ के अपर कार्यक्रम निदेशक एसके बिडला और वरिष्ठ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, यूएसडीएमए डॉ. गिरीश चंद्र जोशी को शामिल किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed