फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath mission start on 19 march

19 मार्च से शुरू होगा 'मिशन केदारनाथ'

Fri, 14 Mar 2014 08:40 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 14 Mar 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
kedarnath mission start on 19 march
केदारनाथ पैदल ट्रैक की देखरेख के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का मिशन केदारनाथ 19 मार्च से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


एसटीएफ के चीफ डीआईजी जीएस मर्तोलिया की अगुवाई में 39 पुलिस अधिकारी/जवानों का दल 19 मार्च को देहरादून से केदारनाथ की ओर कूच करेगा।

चार मई को खुलेंगे कपाट
केदारनाथ मंदिर के कपाट चार मई को खुलने हैं। पिछले वर्ष आई आपदा से केदारनाथ पैदल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इन दिनों सोनप्रयाग से भीमबली तक 10 किमी पैच पर लोनिवि पुनर्निर्माण कर रहा है। जबकि भीमबली से केदारनाथ तक 10 किमी पैच में बर्फ जमी हुई है।

इस पैच को एनआईएम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी के मजदूरों के सहयोग से खोला जाना है। प्रदेश शासन ने इसी पैच की मानीटरिंग और अन्य व्यवस्थाओं के लिए एसटीएफ का गठन किया है।
विज्ञापन


अनुभवी अधिकारियों हैं शामिल

एसटीएफ की टीम में पर्वतारोहण और बर्फ में काम करने के अनुभवी पुलिस अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया है। यह टीम पैदल मार्ग पर काम कर रहे मजदूरों की सहायता भी करेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ निर्माण कार्य की प्रगति की रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को देगी। एसटीएफ में डीआईजी जीएस मर्तोलिया के अलावा सीओ रैंक, इंस्पेक्टर, दारोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के 39 पुलिस कर्मी शामिल हैं। सभी कर्मियों को 18 मार्च को देहरादून पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed