फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath mandir shift kedarghati to ukhimath

शीतकाल में केदारबाबा का यह है पता

Mon, 27 Oct 2014 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ, गुप्तकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ, गुप्तकाशी Updated Mon, 27 Oct 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
kedarnath mandir shift kedarghati to ukhimath

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी मूर्ति पूजा-अर्चना के पश्चात शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो गई है। शीतकाल के छह माह भोले बाबा के दर्शन और पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होंगी।

विज्ञापन


यहां बता दे कि 25 अक्तूबर को मध्य हिमालय में स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के बाद छह माह के लिए बंद कर दिए गए थे।

रामपुर और गुप्तकाशी में प्रवास के बाद बाबा की डोली ने छह कुमाऊं रेजीमेंट की बैंड की टुकड़ी के साथ सोमवार सुबह विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रस्थान किया। सेमी, भैंसारी, विद्यापीठ होते हुए बाबा की डोली पूर्वाह्न 11 बजे जैबरी तोक के ऊपर बगड़वालधार पहुंची। यहां पहले से मौजूद भक्तों और जीआईसी ऊखीमठ के छात्र-छात्राओं ने अक्षत और पुष्पवर्षा कर डोली का स्वागत किया।
विज्ञापन


बाबा के जयकारों के साथ 11.20 बजे डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश किया।

मुख्य पुजारी ने बाबा की आरती उतारी

kedarnath mandir shift kedarghati to ukhimath

मंदिर की परिक्रमा करने के पश्चात ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी राजशेखर लिंग और केदारनाथ के मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने बाबा की आरती उतारी।

इसके पश्चात डोली को गद्दीस्थल में विराजमान किया गया। रावल भीमाशंकर लिंग ने डोली में लगा स्वर्ण मुकुट धारण किया। पूजा के बाद बाबा की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया।

इस मौके पर आचार्य हर्ष जमलोकी द्वारा वेद मंत्रोच्चारण किया गया। पंथेर, पुरोहित प्रियधर जमलोकी व कैलाश जमलोकी ने भगवान केदार का जलाभिषेक किया गया। इस जल को  प्रसाद रूप में भक्तों में वितरित किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक शैला रानी रावत, ब्लाक प्रमुख संत लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख विष्णुकांत शुक्ला, एसडीएम यूएस चौहान, तहसीलदार एसपी उनियाल, एसओ जयपाल नेगी, मोहन प्रसाद सती, विश्व मोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी और डोली प्रभारी राजकुमार नौटियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed