फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham number of visitors to Kedarnath has reached more than 7 lakh 10 thousand

Kedarnath: दर्शनार्थियों की संख्या सात लाख से अधिक पहुंची, आज से चारधाम यात्रा पर भेजे जाएंगे चार हजार यात्री

Fri, 07 Jun 2024 12:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Jun 2024 12:00 PM IST
सार

केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं आज से चारधाम यात्रा पर प्रतिदिन चार हजार यात्री भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
Kedarnath Dham number of visitors to Kedarnath has reached more than 7 lakh 10 thousand
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख 10 हजार से अधिक पहुंच गई है। धाम में लागातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं चारधाम यात्रा पर आज से प्रतिदिन चार हजार यात्री भेजे जाएंगे। बृहस्पतिवार को चार हजार यात्रियों का पंजीकरण किया गया। साथ ही अन्य चार हजार श्रद्धालुओं को अगले दिन के पंजीकरण के लिए टोकन दिए गए।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान अन्य धामों की तुलना केदारनाथ में तीन गुने तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में शुरुआती 25 दिनों में यहां तीर्थयात्रियों की संख्या दोगुनी बढ़ी है। बीते 25 दिनों में चारों धामों में 16.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 10,88 लाख के करीब था।
विज्ञापन


गत 10 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। शुरुआती दिनों में ही यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। स्थिति यह रही कि धामों में क्षमता से अधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर प्रशासन को ऋषिकेश व हरिद्वार में ही लोगों को रोकना पड़ा था। चारधाम यात्रा के दौरान सबसे अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। यहां शुरुआती 25 दिनों 6,48,234 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 3,24,684 था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम वर्ष  2023  2024  
यमुनोत्री  177907   297053  
गंगोत्री 196283 289539  
केदारनाथ 389782 648234  
बदरीनाथ 324684 421039  

नोट : वर्ष 2024 के आंकड़े 3 जून तक के हैं। सभी आंकड़े चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप प्रशासन ने उपलब्ध कराए हैं। आंकड़े दोनों वर्षों के शुरुआती 25 दिनों के हैं।)
 

पंजीकरण स्लॉट फुल
चारधाम यात्रा के लिए एक जून से पुनः ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए गए थे। पहले दिन केवल 1,500 यात्रियों का स्लॉट था। अगले दिन के लिए इतने ही यात्रियों को टोकन जारी किए गए। इससे ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों का बैकलॉग शुरू हो गया। स्थिति यह बनी कि टोकन पाने वाले कई यात्री खड़े ही रह गए और पंजीकरण का 1,500 स्लॉट फुल हो गया। खाली हाथ रहे तीर्थयात्रियों ने आईएसबीटी के गेट पर लगातार दो दिन विरोध किया। पुलिस के समझाने पर किसी तरह स्थिति सामान्य हुई।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार ट्रांजिट कैंप में निरीक्षण के बाद 4 जून से ऋषिकेश व हरिद्वार में चार-चार हजार यात्रियों के पंजीकरण के निर्देश दिए।निर्देश के बाद ऋषिकेश में तीन हजार का स्लॉट बना दिया गया। दो दिन में ही ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों का बैकलॉग कम होने लगा। दूसरे दिन बुधवार को यात्रा प्रशासन की ओर से चार हजार टोकन जारी किए गए। बृहस्पतिवार को चार हजार तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया। एक साथ चार हजार तीर्थयात्रियों का पंजीकरण के दौरान सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे पंजीकरण काउंटर पर भीड़ नजर आती रही।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, चारधाम यात्रियों को लेकर जा रही बस की टक्कर

कैंप में आने वाले यात्रियों से आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ आवश्यक विवरण जमा कराया जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें टोकन जारी किए जा रहे हैं। एक दिन में चार हजार यात्रियों को यात्रा में भेजे जाने से ऋषिकेश में भीड़ नहीं होगी। - नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, ओएसडी, यात्रा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed