{"_id":"6184189391497079b722087e","slug":"kedarnath-decorated-with-colourful-lights-people-celebrate-diwali-and-burst-firecrackers-outside-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रंग-बिरंगी लाइटों से केदारनाथ सराबोर, मंदिर के बाहर लोगों ने फोड़े पटाखे और मनाई दिवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रंग-बिरंगी लाइटों से केदारनाथ सराबोर, मंदिर के बाहर लोगों ने फोड़े पटाखे और मनाई दिवाली
Thu, 04 Nov 2021 10:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:59 PM IST
सार
केदारनाथ मंदिर में लोगों ने धूमधाम से दिवाली मनाई। लोगों ने मंदिर के बाहर जमकर पटाखे फोड़े। मंदिर में आरती की गई।
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मंदिर में आरती की गई। केदारनाथ मंदिर के बाहर लोगों ने दिवाली मनाई और पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ आएंगे और मंदिर में पूजा करेंगे। श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री दौरे के लिए केदारपुरी तैयार हो चुकी है। शासन, प्रशासन व विभागीय अधिकारी धाम पहुंच चुके हैं। आज चार नवंबर को मुख्य सचिव व गढ़वाल आयुक्त द्वारा धाम का निरीक्षण किया गया। यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की नजर है।
विज्ञापन
रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ मंदिर और ध्यान गुफा समेत गरुड़चट्टी तक पुलिस, पीएससी समेत अन्य सुरक्षा फोर्स के जवानों को मुस्तैद किया गया है। साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच भी पड़ावों व अन्य चिह्नित स्थानों पर जवान तैनात किए गए हैं। केदारनाथ में मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग की जा चुकी है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 7.45 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच है।