फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kailash mansarovar yatra 2019 will complete in 16 days

16 दिन में पूरी कर सकेंगे विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा, 50 लोगों ने कराया पंजीकरण

Wed, 22 May 2019 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Kailash mansarovar yatra 2019 will complete in 16 days

विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा अगले साल से काफी आसान हो जाएगी। 21 दिन की यात्रा 16 दिन में पूरी की जा सकेगी। ऐसा धारचूला से लिपुपास तक सड़क बनने के कारण संभव हो पाएगा। हालांकि इस वर्ष यात्रियों को 21 दिन ही यात्रा करनी होगी।

विज्ञापन


केएमवीएन और विदेश मंत्रालय की संयुक्त कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष 12 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए करीब 250 लोगों ने पंजीकरण कराया है। केएमवीएन यात्रा की तैयारी में जुटा है। यात्रा को सरल और सुगम बनाने के प्रयास लगातार चलते रहते हैं। इस समय धारचूला से लिपुपास तक सड़क बनाई जा रही है। इसका निर्माण अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अभी यात्रियों को 21 दिन की यात्रा करनी होती है, लेकिन सड़क बनने के बाद यात्रा में लगभग पांच दिन की कमी आएगी। 21 दिन में पूरी होने वाली यह यात्रा अगले साल से 16 दिन में पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान यात्री दिल्ली, काठगोदाम, अल्मोड़ा, सेराघाट, मिर्थी, जौलजीबी, धारचूला, तवाघाट से नजंग तक वाहनों से पहुंचते हैं जबकि इसके आगे बूंदी, गुंजी, नाभी, कालापानी और नाभीढांग आदि पड़ावों पर पैदल ही पहुंचना होता है।


अब धारचूला से लिपुपास तक सड़क बन रही है। सड़क बनने के बाद यात्री लिपुपास तक वाहन से जा सकेंगे। केएमवीएन के महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया कि लिपुपास तक सड़क बनने से कैलाश यात्रियों को आसानी होगी। 21 दिन की यात्रा में चार-पांच दिन की कमी आएगी। सड़क निर्माण अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed