फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Job Interview on skype swindle from unemployed youths

नौकरी के लिए स्काइप पर दिया इंटरव्यू, इसके बाद जो हुआ पढ़कर अप्लाई करने से पहले सौ बार सोचेंगे

Sat, 17 Nov 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 17 Nov 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Job Interview on skype swindle from unemployed youths
ऑनलाइन - फोटो : demo pic

फेसबुक पर विज्ञापन देख तीन युवकों ने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। तीनों का स्काइप के माध्यम से इंटरव्यू लेकर आरोपी ने उनसे एक खाते में करीब ढाई लाख रुपये डलवा लिए। बाद में उन्हें मेल पर जाली वीजा और एयर टिकट भेज दिया।

विज्ञापन


धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में ग्राम कुटरा निवासी मुकेश सिंह ने कहा कि 22 सितंबर को फेसबुक पेज जॉब प्वाइंट के माध्यम से जानकारी मिली कि दुबई के एक होटल में रिक्तियां हैं।
विज्ञापन


इस पर उसने ग्राम श्रीपुर बिचुवा निवासी कैलाश और सूरज सिंह के साथ ई-मेल से बायोडाटा भेजकर आवेदन किया था। 22 सितंबर को स्वयं को मुंबई निवासी रोहित बताते हुए एक व्यक्ति ने स्काइप पर इंटरव्यू लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उक्त व्यक्ति ने वीजा, टिकट, मेडिकल आदि के लिए प्रतिव्यक्ति करीब 88 हजार रुपये बताए। इस पर तीनों ने एचडीएफसी बैंक के एक खाते में ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये पैसा जमा कर दिए। 10 नवंबर को रोहित ने उनके मेल पर टिकट और वीजा भेजा।

संदेह होने पर जांच की तो पाया कि टिकट और वीजा दोनों जाली हैं। उन्होंने आरोपी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच एसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed