{"_id":"5ae545454f1c1b5d098b6fda","slug":"jewels-loot-through-hypnotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर को सम्मोहित कर उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस की उड़ गई नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर को सम्मोहित कर उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस की उड़ गई नींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
gold
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवरात खरीदने के बहाने ज्वेलरी शोरूम में पहुंचे एक व्यक्ति ने दुकानदार को सम्मोहित कर लाखों का माल पार कर दिया। आरोपी दुकान से करीब 150 ग्राम सोना और काफी मात्रा में चांदी ले गया है। पुलिस ने ज्वेलर्स के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर स्थित भोला ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र भोला के साथ हुई। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे देवेंद्र भोला दुकान पर बैठे थे। उसी समय एक व्यक्ति आया और उनसे कुछ जेवरात दिखाने के लिए कहा। देवेंद्र ने उसे सोने की अंगूठियां और कुछ चांदी के आभूषण दिखाए।
विज्ञापन
देवेंद्र के मुताबिक इसी बीच व्यक्ति ने उन्हें सम्मोहित कर दिया और वे अपनी सुध-बुध खो बैठे। इसी बीच व्यक्ति सोने की अंगूठियों का एक पैकेट और कुछ चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया। अंगूठियों का कुल वजन करीब 150 ग्राम है। होश आने पर देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार दुकान में सीसीटीवी कैमर नहीं लगे थे। ज्वेलर देवेंद्र के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन