फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jailed Vice chancellor Name on Uttarakhand this university degrees

उत्तराखंड के इस विश्वविद्यालय की डिग्रियों पर जेल में बंद कुलसचिव का नाम

Fri, 15 Nov 2019 10:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Nov 2019 10:28 AM IST
सार

  • पूर्व कुलसचिव का कारनामा, डिग्री को तरसे छात्र
  • जेल में बंद आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा ने अपने नाम से छपवाईं हजारों डिग्रियां
  • विवि से हटाने के बाद अब तक दोबारा नहीं छप पाई डिग्री

विज्ञापन
jailed Vice chancellor Name on Uttarakhand this university degrees
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि से परीक्षा पास करने वाले सैकड़ों छात्र एक साल से डिग्री के लिए भटक रहे हैं। लेकिन फॉर्मेट पर जेल में बंद पूर्व कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय मिश्रा का नाम प्रकाशित होने की वजह से विवि, डिग्रियां नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन


आयुर्वेद विवि में पूर्व कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने अपने कार्यकाल में एक अलग ही कारनामा किया है। नियम से इतर उन्होंने हजारों डिग्रियों के फॉर्मेट पर अपना नाम बतौर कुलसचिव प्रकाशित करवा दिया। ताकि जब भी डिग्री दी जाए तो उन्हें हस्ताक्षर की जरूरत ही न पड़े। गत वर्ष वह भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल चले गए।

विज्ञापन

बाद में प्रदेश सरकार ने उन्हें विवि से हटाकर उनके मूल विभाग में वापस भेजा। हालांकि वह अब भी जेल में हैं। हजारों डिग्रियों के फॉर्मेट पर उनका नाम प्रकाशित होने की वजह से अब वह डिग्रियां बेकार हो गई हैं। लेकिन विवि एक साल से डिग्री का नया फॉर्मेट नहीं छपवा पा रहा है। विवि की इस लापरवाही से हजारों छात्र-छात्राएं परेशान हैं।

नियमानुसार डिग्री पर केवल कुलसचिव लिखा होता है। उनका नाम नहीं होता। लेकिन, पूर्व कुलसचिव का नाम प्रकाशित होने की वजह से हम छात्रों को डिग्री नहीं दे पा रहे हैं। जल्द नई डिग्री के फॉर्मेट छपवाए जाएंगे।
-सुरेश चौबे, एग्जाम कंट्रोलर, आयुर्वेद विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed