फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahasu Devta Temple: Hanol Jagda State Fair declared

महासू देवता मंदिर: हनोल का जागड़ा राजकीय मेला घोषित, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा

Sat, 06 Aug 2022 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 01:24 AM IST
सार

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने  जागड़े को लेकर सभी व्यवस्थाएं लाइट, सुरक्षा व भंडारे का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से मंदिर को 1000 कंबल दिए जाने की भी बात कही।

विज्ञापन
Mahasu Devta Temple: Hanol Jagda State Fair declared
मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को हनोल में जागड़े (हरियाली मेले) को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने जागड़ा (हरियाली मेले) की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में महासू महाराज का जो जागड़ा (हरियाली मेले) होने वाला है, उसके उल्लेख पर इस क्षेत्र को बड़ी प्रमुखता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मंदिर परिसर का मास्टर प्लान तैयार कर आने वाले समय में इस को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने जागड़े को लेकर सभी व्यवस्थाएं लाइट, सुरक्षा व भंडारे का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से मंदिर को 1000 कंबल दिए जाने की भी बात कही। बैठक में जनजातीय आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, श्री महासू देवता मंदिर समिति हनोल के पदेन अध्यक्ष उपजिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, सचिव पुरोहित मोहन लाल सेमवाल, बजीर दीवान सिंह राणा, राजगुरु आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed