फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions for early recruitment on vacant posts in Panchayats

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ली बैठक, पंचायतों में खाली पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश

Sat, 02 Apr 2022 01:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Apr 2022 01:49 PM IST
सार

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महाराज ने अफसरों को योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन
Instructions for early recruitment on vacant posts in Panchayats
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में रिक्त पड़े पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार, पंचायतों में आदर्श स्कूल, अस्पताल एवं मूलभूत सुविधाओं के ढांचे को विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोड़ने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महाराज ने अफसरों को योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा है। उन्होंने सभी जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन


आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित करने के निर्देश
महाराज ने अधिकारियों से कहा कि पंचायतों में अच्छे आदर्श स्कूल व अस्पताल खोलना और मूलभूत ढांचा विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सभी ग्रामपंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोड़ने, पंचायतों में कौशल एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नौ साल बाद अचानक मुलाकात: चर्चाओं का बाजार गर्म, हरीश रावत ने कहा-'जहां दवा होती है, वहां बीमार को जाना ही पड़ता है'


मंत्री ने पंचायतों में रिक्त पदों को भरने और पंचायतों में डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। पंचायत मंत्री ने 15वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग में पंचायतों में स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत को प्राथमिकता देने, पंचायतों में किसानों को जानकारियां भेजने के लिए बल्क मैसेंजिंग तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के क्षमता विकास के लिए अन्य प्रदेशों में हुए उत्कृष्ट कार्यों के अध्ययन भ्रमण करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में पंचायतीराज विभाग के सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव नितेश भदौरिया, निदेशक बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed