फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Chief Minister Harish Rawat and cabinet minister Satpal Maharaj met after nine years

नौ साल बाद अचानक मुलाकात: चर्चाओं का बाजार गर्म, हरीश रावत ने कहा-'जहां दवा होती है, वहां बीमार को जाना ही पड़ता है'

Thu, 07 Apr 2022 10:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Apr 2022 10:10 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से तमाम भाजपा नेता हरीश रावत के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं। पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फिर विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी। इसके बाद भाजपा की दो महिला विधायक सरिता आर्य और शैला रानी रावत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश से मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Former Chief Minister Harish Rawat and cabinet minister Satpal Maharaj met after nine years
सतपाल महाराज और हरीश रावत - फोटो : file photo

विस्तार

नौ साल बाद प्रदेश के दो बड़े सियासतदां की अचानक मुलाकात ने सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मुलाकात की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं था, जब हरीश रावत पहली बार किसी भाजपा नेता से मिल रहे थे, बल्कि इस बीच करीब आधा दर्जन से अधिक नेता उनसे उनके घर पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर हरीश ने कुछ इस अंदाज में जवाब दिया कि ...जहां दवा होती है, बीमार को जाना ही पड़ता है।
विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा कि दो दिन पहले एक शादी समारोह में उनकी सतपाल महाराज से मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने उनसे पोस्ट कोविड से संबंधित दिक्कतों के बारे में चर्चा की। इसके बाद महाराज ने उन्हें कुछ आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि वह खुद आकर यह दवाएं दे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा- मैं अगर बीमार हूं तो दवा लेने भी मैं खुद आऊंगा

उन्होंने कहा कि वह क्यों आएंगे, मैं अगर बीमार हूं तो दवा लेने भी मैं खुद आऊंगा। जहां दवा होती है, वहां बीमार को जाना ही पड़ता है। इसलिए मैं खुद दवा लेने सतपाल महाराज के पास गया था। हरीश ने कहा कि इसके कोई सियासी मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। वह महाराज का एक आध्यात्मिक पुरुष के नाते हमेशा से सम्मान करते हैं। राजनीति अपनी जगह है और व्यवहारिक संबंध अपनी जगह। महाराज खाना खाने-खिलाने के शौकिन हैं, इसलिए उन्होंने बिना खाना खिलाए आने भी नहीं दिया।

हरीश से मिल चुके कई भाजपा नेता
पिछले कुछ दिनों से तमाम भाजपा नेता हरीश रावत के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं। पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फिर विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी। इसके बाद भाजपा की दो महिला विधायक सरिता आर्य और शैला रानी रावत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश से मिल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें...बिजली गुल: मोबाइल की रोशनी में पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की हुई जांच, कार्रवाई के बाद हरीश रावत भी हुए हैरान

भाजपाइयों में हरीश रावत से मिलने की इस होड़ से सियासी हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि राजनीतिक और वैचारिक रूप से ये विरोधी आए दिन पूर्व सीएम के घर आखिर क्यों दस्तक दे रहे हैं? इसके बाद शुक्रवार को सतपाल महाराज से मुलाकात ने चर्चाओं के बाजार को और गर्म कर दिया। कहा यह भी जा रहा है कि जितने भाजपाई जीतने के बाद हरीश से मिल चुके हैं, उतने कांग्रेसी विधायक भी अब तक हरीश के घर नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed