फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information about landslide areas is being given through SMS

Dehradun News: पुलिस एसएमएस से दे रही भूस्खलन क्षेत्रों की जानकारी

Tue, 24 Jun 2025 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Information about landslide areas is being given through SMS
मानसून के जोर पकड़ते ही पुलिस ने चेतावनी सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। बरसात में चारधाम यात्रियों को भूस्खलन क्षेत्र की चेतावनी एसएमएस के जरिए भेजी जा रही है। ताकि, वह अपनी यात्रा को सुरक्षित बना सकें। इसे अलावा ट्रैकिंग रूट पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर जेसीबी के साथ एसडीआरएफ की टीमों को तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इस बार चारधाम यात्रा में पिछले वर्षों से अलग व्यवस्था की गई थी। इस बार पूरे रूट को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर जगह पर एक चेक प्वाइंट के माध्यम से यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ उन्हें आगे के रूट के बारे में जानकारी दी जा रही है। अब पुलिस ने मानसून शुरू होते ही यात्रियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट करना शुरू कर दिया है। इसमें बारिश के संभावित स्थलों से लेकर भूस्खलन वाले स्थानों की जानकारी भी दी जा रही है। पुलिस हर तीन घंटे में ये एसएमएस जारी कर रही है। पूरे यात्रा रूट में कुल 66 भूस्खलन जोन पुलिस ने चिह्नित किए थे। यहां पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन, अब सड़क निर्माण के चलते कुछ छोटे जोन भी बने हैं। लिहाजा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम इन स्थानों को भी चिह्नित कर रही है। इन जगहों पर अस्थाई बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही इन जगहों पर जेसीबी मशीनों को तैनात किया जा रहा है। ताकि, भूस्खलन होते ही तत्काल राहत कार्य किया जा सके। इसके अलावा अब मार्ग पर जाम आदि की दिक्कतों को देखते हुए बरसात में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश रेंज कार्यालय से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed