फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india biggest ATM cyber attacker Ramveer  is tenth fail shocking story

देश की सबसे बड़ी एटीएम ठगी का मास्टरमाइंड निकला दसवीं फेल, आगे की कहानी पर नहीं होगा यकीन

Thu, 24 Aug 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
india biggest ATM cyber attacker Ramveer  is tenth fail shocking story

अब तक की देश में सबसे बड़ी एटीएम क्लोन‌िंग करने वाला साइबर क्रिमिनल्स गैंग का सरगना रामबीर 10वीं फेल न‌िकला। पुल‌िस की पकड़ में आने पर उसने कई खुलासे क‌िए। इसके आगे की कहानी पर आपको यकीन नहीं होगा।

विज्ञापन


झज्जर (हरियाणा) के बरहाना का रहने वाला रामबीर बेहद शातिर है। पढ़ाई में तो उसका दिमाग नहीं लगा, लेकिन अपराध की दुनिया की एबीसीडी उसने अच्छे से सीखी। 2012 में पड़ोस के गांव के सुनील से उसने एटीएम ठगी का ज्ञान लिया। 
विज्ञापन


उनसके बताया क‌ि पैसे के लालच में वह साइबर क्राइम का मास्टर माइंड बन गया। एटीएम ठगी के मामले में गिरफ्तारी के बाद 2016 में उसने एटीएम कार्ड क्लोनिंग का तरीका अपनाया। लेकिन पहली ही बार में उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुल‌िस का मानना है क‌ि यह देश की सबसे बड़े साइबर अटैक में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा क‌ि एटीएम की-पैड में माचिस की तीली फंसाने के बाद एटीएम निष्क्रिय कर ग्राहकों के खातों से पैसा निकालने का तरीका सीखा। ठगी से पैसा मिलने पर उसने सात लोगों का गिरोह बना लिया। लेकिन वह इस ठगी में पकड़ा गया और जेल गया।

ये राज्य थे टारगेट 

india biggest ATM cyber attacker Ramveer  is tenth fail shocking story

छूटने के बाद शराब तस्करी की। ज्यादा पैसा कमाने की भूख उसे दोबारा साइबर क्राइम की दुनिया में ले आई। वर्ष 2016 में रामबीर ने दिल्ली में एटीएम क्लोनिंग का काम सीखा। पहली बार दिल्ली में एटीएम में स्कीमर डिवाइस और कैमरे के जरिये डाटा चोरी कर पैसा निकालने का प्रयास किया।

 

लेकिन सफल नहीं होने पर लेह, जम्मू-कश्मीर चला गया। वहां सीधे-साधे लोगों को एटीएम ठगी का शिकार बनाया। अक्तूबर 2016 में साथी प्रवीण के साथ लेह में पकड़ा गया। सात माह जेल में रहने के बाद गांव चला आया।
 

उसके दिमाग में कार्ड क्लोनिंग से पैसा कमाने का फितूर था। दिल्ली के बाद दून आकर एटीएम में स्कीमर और कैमरा लगाकर डाटा चोरी करने के बाद लाखों रुपये निकाले, लेकिन पकड़ा गया। रामबीर के साथ पकड़े गए जगमोहन निवासी बरहाना बेरी, झज्जर और सुनील निवासी रोहतक भी आठवीं पास हैं। 

पहाड़ी राज्य थे टारगेट 
रामबीर ने पूछताछ में बताया कि पहाड़ी भोले-भाले होते हैं। जल्दी शक भी नहीं करते हैं। एटीएम बूथ के अंदर दो से तीन लोगों के घुसने पर भी एतराज नहीं करते हैं। यही वजह रही कि रामबीर ने जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में ठगी के बाद उत्तराखंड के देहरादून को क्लोनिंग के लिए चुना। 

लोगों की कमाई पर करते थे ऐश

india biggest ATM cyber attacker Ramveer  is tenth fail shocking story

प्रॉपर्टी में लगाता था पैसा 
मास्टर माइंड रामबीर एटीएम ठगी से होने वाली कमाई को प्रॉपर्टी खरीदने में लगाता था। उसके नाम कई प्रॉपर्टी है। क्लोनिंग कर पैसा उड़ाने से पहले उसने एक महिला से 50 लाख की प्रॉपर्टी का सौदा भी किया था। पुलिस ने उसकी प्रॉपर्टी की छानबीन भी शुरू कर दी है। 

प्रवीण समेत एक अन्य निशाने पर
रामबीर और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने अब प्रवीण समेत एक अन्य को अपने रडार पर ले लिया है। प्रवीण एटीएम और क्लोनिंग तकनीकी की जानकारी रखता है। देहरादून के एटीएम से डाटा चोरी करने के बाद प्रवीण की मदद से ही दिल्ली में क्लोनिंग कार्ड तैयार किए गए। एसटीएफ को लैपटॉप, स्कीमर डिवाइस, कैमरा, एक कार और स्कॉर्पियो के इस्तेमाल की जानकारी मिली है। रिमांड के बाद इनकी बरामदगी की जाएगी।

दूसरे राज्यों की पुलिस भी ले सकती है रिमांड
रामबीर और उसके साथियों की बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेशी होगी। इसके बाद देहरादून पुलिस उन्हें रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। देहरादून पुलिस रामबीर और उसके साथियों की गिरफ्तारी की सूचना राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पुलिस को भी देगी, ताकि वहां की पुलिस भी रिमांड लेकर उनसे पूछताछ कर सके। देहरादून पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क करना शुरू कर दिया है। 

लोगों की कमाई पर करते थे ऐश
पहली बार झज्जर में एसटीएफ की छापेमारी की भनक लगने पर रामबीर और उसके साथी दिल्ली से हवाई जहाज से गोवा भागे। हवाई जहाज से उनकी यात्रा करने की पुष्टि हुई है। गोवा में 12 दिन एक होटल में रुके। वहां से वापस हवाई जहाज से दिल्ली आए। पुलिस की सक्रियता की खबर सुनकर ट्रेन से कोल्हापुर, महाराष्ट्र और राजस्थान भागते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed