फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMP POP Dehradun 2024 Routes will remain changed during IMA passing out parade Read All Updates in hindi

Dehradun POP: आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान परिवर्तित रहेंगे रूट,  10 से लेकर 14 तक यहां रहेगा जीरो जोन

Tue, 10 Dec 2024 10:00 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Dec 2024 10:00 AM IST
सार

आईएमए के आसपास सुबह 07.30 से 11.30 बजे तक, 12 दिसंबर को सुबह सात से 11 बजे तक और शाम चार बजे से शाम 7.30 तक यातायात डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन
IMP POP Dehradun 2024 Routes will remain changed during IMA passing out parade Read All Updates in hindi
आईएमए पीओपी देहरादून (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात पुलिस ने आईएमए पासिंग आउट परेड को लेकर रूट परिवर्तन किया है। यातायात पुलिस के अनुसार 10 से लेकर 14 दिसंबर तक आईएमए में कार्यक्रम होने हैं। इस दौरान निर्धारित समय में आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा और आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

विज्ञापन


10 दिसंबर को आईएमए के आसपास सुबह 07.30 से 11.30 बजे तक, 12 दिसंबर को सुबह सात से 11 बजे तक और शाम चार बजे से शाम 7.30 तक यातायात डायवर्ट रहेगा। इसके अलावा 13 दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक और शाम चार बजे से 07.30 बजे तक, वहीं 14 दिसंबर को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन

ये रहेगा प्लान

- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघड़वाला तिराहा से मिट्ठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।

- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक, मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मंडी से शहर की ओर भेजा जाएगा। विशेष परिस्थितियों में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अंदर से रांघड़वाला की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें...Dehradun Murder: इतना गुस्सा कि ताबड़तोड़ वार से आंतें भी आ गईं बाहर...बुजुर्ग के शरीर के घाव दे रहे थे गवाही

- सेलाकुई-भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा।

- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed