फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ima recruitment scam

अभ्यर्थी खोलेंगे आईएमए में हुई भर्ती के ‘राज’

Sun, 12 Jan 2014 11:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jan 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
ima recruitment scam

भारतीय सैन्य अकादमी में ग्रुप सी और डी की भर्तियों की जांच कर रही सीबीआई के हाथ कुछ जाली दस्तावेज हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


डेढ़ साल पहले 283 पदों पर हुई थी भर्तियां

इनके आधार पर आईएमए और आईएमएमसी में तैनात रहे नामजद दो सैन्य अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। आईएमए में ग्रुप सी और डी की डेढ़ साल पहले 283 पदों की भर्तियां की गई थी।

पढ़ें, राजनीति छोड़ 'नेताजी' चला रहे सेक्स रैकेट
विज्ञापन


जांच के दौरान कई अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र और अनुभव पत्र फर्जी पाए गए थे। मामले की जांच कर रही सीबीआई अभी प्रमाण-पत्र जारी करने वालों का पता नहीं लगा पाई है। ऐसे में जाली दस्तावेज लगाकर नौकरी हथियाने वाले नामजद 27 अभ्यर्थियों से सीबीआई पूछताछ कर प्रमाण-पत्र बनाने वाले गिरोह की तलाश करने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, तो क्या इसने लगाई थी बांद्रा एक्सप्रेस में आग?


सूत्रों की माने तो मामला इतना सीधा नहीं है, जितना दिख रहा है। भारी संख्या में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों को किसने जारी किया यह भी साफ नहीं हो पाया है। जांच में इस बात की तस्दीक करवाई जा रही है कि प्रमाण-पत्र को बनवाने और आईएमए चयन से जुड़े सैन्य या सिविल अधिकारियों का कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

आईएमए से जारी हुए अनुभव सर्टिफिकेट
सीबीआई के मुकदमे में एमटी ड्राइवर के लिए जय प्रकाश कुंवर, आशीष, रंजीत सिंह, मनोज नेगी, सुधीर कुमार, जसक्रीत सिंह, मोहित कुमार शामिल हैं। इनमें से दो के अनुभव सर्टिफिकेट आईएमए से जारी हुए हैं।

पढ़ें, 'लालच' में कांग्रेस के विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा

सीबीआई ग्रुप सी में सैन्य अधिकारी मेजर (अब लेफ्टिनेंट कर्नल) जगदीश बिश्नोई तक ही सुराग ढूंढ पाई है।

पढ़ें, यूपी के लोड से उत्तराखंड की बत्ती गुल

भर्तियों में ग्रुप डी के पदों पर नामजद अभ्यर्थियों में बलजीत सिंह, विदेश कुमार, मुकेश कुमार, तामबोले रसूल, समीर खान, गोपाल सिंह, प्रवीण कुमार, राइस खान, वाजिद अली, विजय कौल, मुकेश कुमार मोहतो, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, मनोज रावत, राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल राय, अरुण कुमार, मनोज, पार्वती सरकार शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed