फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal mining in Kedarpuram-Deepnagar diverted the river's stream

केदारपुरम-दीपनगर में अवैध खनन करने वालों ने मोड़ दी नदी की धारा

Fri, 03 Sep 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining in Kedarpuram-Deepnagar diverted the river's stream
केदारपुरम दीपनगर की तरफ से गुजरने वाली रिस्पना नदी में खनन कार्य करते मजदूर। संवाद - फोटो : DEHRADUN
केदारपुरम और दीपनगर क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों ने रिस्पना नदी की धारा मोड़ दी है। लगातार हो रहे खनन से नदी का रुख आबादी की तरफ हो गया है। बारिश के कारण बढ़े पानी से पुश्ते और कॉलोनी के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग पहले भी कई बार अधिकारियों से अवैध खनन की शिकायत कर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

रिस्पना और बिंदाल नदी में हर साल बरसात के बाद बड़ी मात्रा में आरबीएम इकट्ठा होता है। जब तक प्रशासन इसकी नीलामी की प्रक्रिया करता है, तब अवैध खनन करने वाले ज्यादातर आरबीएम उड़ा ले जाते हैं। उनकी यह कारस्तानी आसपास की आबादी पर भारी पड़ रही है। केदारपुरम, दीपनगर क्षेत्र में अवैध खनन कर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। इसके अलावा नदी की धारा भी कॉलोनी की तरफ मुड़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी के निचले इलाके पर लगाए गए पुश्ते को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई जगह पर पुश्ता दरकने लगा है, जिससे मकानों की नींव भी बैठ रही है। स्थानीय कॉलोनीवासियों के अनुसार वह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जगह-जगह लगाए रेत व पत्थरों के ढेर
अवैध खनन करने वालों ने नदी में जगह-जगह रेत और पत्थरों के ढेर लगाए हुए हैं। सुबह से शाम तक अवैध खनन का यह खेल बदस्तूर जारी है। दिनभर में कई बार ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर खनन सामग्री को नदी से ले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पास की बस्तियों में कई जगह खनन सामग्री का भंडारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ::
अवैध खनन के मामलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नदी के तेज बहाव से अगर पुश्ते को कुछ खतरा हो रहा है, तो उसको भी दिखवाया भी जाएगा।
- डा. आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed