फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Your Bank Account may empty due to instant loan ready and be careful

Alert: इंस्टेंट लोन के चक्कर में खाता न हो जाए खाली...ऐसे बन रहे लोग शिकार, पढ़ें और हो जाएं सावधान

Mon, 26 Feb 2024 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 26 Feb 2024 04:53 PM IST
सार

एक बार आपका डाटा इन एप में गया तो तमाम तरह से आपको बदनाम कर आपसे उगाही भी की जा सकती है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन
Your Bank Account may empty due to instant loan ready and be careful
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुटकी में लोन लेने के चक्कर में आप कर्जदार तो बनेंगे ही साथ ही अपनी गाढ़ी कमाई भी ठगों को दे बैठेंगे। ऐसा तमाम इंस्टेंट लोन एप के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ ही कई फर्जी एप भी इन दिनों आ गए हैं हैं जो लोगों को सीधे ठगी का शिकार बना रहे हैं। एक बार आपका डाटा इन एप में गया तो तमाम तरह से आपको बदनाम कर आपसे उगाही भी की जा सकती है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन

 

इस तरह होती है ठगी

तरीका एक :
इंस्टेंट लोन एप वह एप होती हैं जो ऑनलाइन लोन आवेदन लेती हैं। कुछ मिनटों में भारी ब्याज दर पर लोन दे भी दिया जाता है। जहां आमतौर पर पर्सनल लोन 12 से 18 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर पर मिलता है वहीं इन एप पर यह ब्याज दर 36 से 48 प्रतिशत वार्षिक होती है। इस तरह ब्याज के चंगुल में फंसकर जब लोन नहीं चुकाया जाता तो ये लोन लेने वाले व्यक्ति को सोशल मीडिया पर बदनाम करती हैं। इससे कई लोग परेशान होकर उन्हें इधर-उधर से पैसे लेकर देते हैं। ये मोबाइल एप भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता नहीं लिये रहती हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब इन्हें संचालित करने वाले लोग कर्जदार को तमाम तरह से डराते हैं और फिर परेशान होकर लोग आत्मघाती कदम भी उठा लेते हैं।

विज्ञापन


Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने किया अभ्यास, विमान वापस आगरा एयरबेस हुआ रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


तरीका दो :
इंटरनेट पर इन दिनों कई वेबसाइट और मोबाइल एप ऐसी हैं जो लोन देने का वादा करती हैं। चुटकी में लोन लेने के लिए लोग इन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारियां भी दे देते हैं। इसके बाद उनसे प्रोसेसिंग फीस और टैक्स आदि के नाम पर रकम मांगी जाती है। ऐसा कई मामलों में देखा गया है जब लोगों ने इतने पैसे साइबर ठगों को दे दिए जितने का लोन उन्हें चाहिए भी नहीं था। बीते दिनों एक कारोबारी ने केवल पांच लाख रुपये के लिए आवेदन किया मगर ठगों के चंगुल में फंसकर सात लाख रुपये गंवा दिए। इतना नहीं, इस तरह से साइबर अपराधी लोगों का व्यक्तिगत डाटा हासिल कर उन्हें डराकर फिर से पैसा मांगते हैं।

ये बरतें सावधानी
- अधिकृत बैंकों और एनबीएफआई से ही लोन लें।I
- कोई चुटकियों में लोन दे रहा है तो इसकी पड़ताल करें।I
- अनावश्यक रूप से इस तरह की फाइनेंशियल एप को डाउनलोड न करें।I
- लोन लेने से पहले उसकी ब्याज दरें और अन्य नियम शर्तों को ठीक से पढ़ें।I
- कोई यदि आपको बिना पैसे लिए भी डरा रहा है तो इसकी शिकायत करें।I
- वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर 1930 पर शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed