फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   I also want to reservation.

मैं पहाड़ी हूं, मुझे भी चाहिए आरक्षण

Sat, 27 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
I also want to reservation.

आरक्षण की मांग को लेकर मच रहे उपद्रव पर नाराजगी जता उत्तराखंड अगेंस्ट करप्शन ने इसके विरोध में लैंसडॉन चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन ने अनोखे अंदाज में मै पहाड़ी हूं, मुझे भी आरक्षण चाहिए का नारा देकर पहाड़ियों के लिए आरक्षण मांगा। 

विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संयोजक संजय भट्ट ने कहा कि हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर 35 हजार करोड़ की संपत्ति को जला दिया गया है, यह बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार उनके आगे बेबस होकर उनकी मांगों को मानने को तैयार हो गई।

विज्ञापन

सरकार का यह लचीलापन अन्य प्रदेशों के लोगों और अन्य जातियों उग्र आंदोलन कर आरक्षण की मांग करने को प्रेरित करेगा। भट्ट ने कहा कि ऐसे में आज हम भी अपनी अपनी जातियों और क्षेत्र के लिए आरक्षण की मांग करते हैं। संगठन के सचिव ताराचंद गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड एक विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला प्रदेश है। पहाड़ी क्षेत्रों की तरह ही पूर्ण रूप से पिछड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हम मांग करते हैं कि संपूर्ण उत्तराखंड को आरक्षण की परिधि में लाकर यहां निवास करने वाले सभी धर्म व जाति के लोगों को आरक्षण की श्रेणी में शामिल किया जाये। गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग आरक्षण की मांग को लेकर सरकारी की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जला देते हैं और उन्हें ही आरक्षण दे रही है। जो कि गलत है।


इस अवसर पर सुरेश नेगी, सुशील सैनी, उदयवीर पंवार, महावीर रावत, सुशील त्यागी, हेमंत सिंह भंडारी, जेएस बिष्ट, गंभीर रावत, राजू सिंह, एमएम लखेड़ा, गोपाल जायसवाल, चौधरी आजाद सिंह, रोहित रावत, राकेश कुमार, मो आरिफ, अरुण, विनोद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed