{"_id":"5de9ff4e8ebc3e548b2b12ce","slug":"hyderabad-encounter-public-reaction-from-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद एनकाउंटर: पुलिस के एक्शन को सीएम त्रिवेंद्र और उमा भारती ने बताया सही, महिलाएं भी पक्ष में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद एनकाउंटर: पुलिस के एक्शन को सीएम त्रिवेंद्र और उमा भारती ने बताया सही, महिलाएं भी पक्ष में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद आरोपियों का शुक्रवार को अलसुबह किए गए एनकारंटर पर उत्तराखंड में भी लोगों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरोपियों ने अपराध किया था। वहीं उसके ऊपर वे पुलिस पर हमला करके और अपराध कर रहे थे।पहले चोरी फिर सीना जोरी वाली बात थी। पुलिस पर अगर कोई हमला करता है तो उसे अधिकार है वे एनकाउंटर करे। ऐसे में यह जो हुआ है वह सही हुआ है। उधर, उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट कर इस एक्शन को देश की बेटियों के लिए अहम कदम बताया।
2 of 5
साध्वी उमा भारती ने भी हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर तेलंगाना पुलिस की तारीफ की है। साध्वी उमा भारती ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ब्रम्हपुरी में श्री राम तपस्थली आश्रम में रुकी हुई है। अरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उमा भारती ने प्रेस वार्ता में कहा कि 'मैं उत्तराखंड हिमालय में गंगा किनारे हूं। महिला डॉक्टर के साथ इस घटना से मैं बहुत दुखी और क्षुब्ध थी। जिस घर की बेटी निर्दयता की शिकार होकर दुनिया से चली गई उस परिवार का दुःख कभी कम नहीं होगा किंतु उस बहन की आत्मा को शांति मिलेगी। मैं अब विश्वास कर सकती हूं कि दूसरे राज्यों के शासन में बैठे हुए लोग अपराधियों को तत्काल सबक सिखाने के रास्ते निकालेंगे।'
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पलटन बाजार व्यापारियों ने खुशी मना कर महिलाओं को मिष्ठान वितरित किया और पुलिस के पक्ष में जयघोष लगाकर उनका सम्मान बढ़ाया। सभी व्यापारियों ने कहा आज देश को जरूरत है ऐसे निर्णयों की जिसमें हमारी बेटी बचाओ अभियान को प्राथमिकता मिले। बेटी बचाने के लिए जो हमारा अभियान है वह अभी पूरा नहीं हुआ है । उस संकल्प को पूरा करने के लिए ऐसे जघन्य अपराधियों को सजा की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वंदना त्रिपाठी और कल्पना
- फोटो : अमर उजाला
गोपेश्वर की वंदना त्रिपाठी और कल्पना ने कहा कि दुष्कर्म के दोषियों को इससे भी बुरी मौत मिलनी चाहिए थी, लेकिन जो भी हुआ अब पीड़िता के परिजनों को कम से कम कोर्ट-कचहरी के चक्कर तो नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे अपराधियों के मन में खौफ पैदा होगा। कोर्ट में मामला चलता तो कई दिनों बाद फैसला आता। उसके बाद भी यदि उन्हें फांसी की सजा मिल जाती तो वह वर्षों तक जेल में सरकारी महमान बनकर रहते। उनका एनकाउंटर सही सजा है।
विज्ञापन
5 of 5
डा. वारिज्जा और डा. आग्रोही
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद कांड में शुक्रवार को चारों आरोपियों के हुए एनकाउंटर को लेकर रुड़की की महिलाओं ने भी पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलने की बात कही। साथ ही हैदराबाद पुलिस की प्रशंसा की तो यह भी कहा कि ऐसे अपराध के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। साथ ही ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत फांसी की सजा मिलनी चाहिए। डॉ. आभा अग्रोही ने कहा कि हैदराबाद कांड में आरोपियों को जो सजा मिली है वह सही है। पीड़िता और उसके परिवार को पुलिस ने सही समय पर न्याय दिया है। ऐसे अपराध में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। डॉ. वारिजा ने कहा कि जो इन लोगों ने किया था, उसकी सजा तो मिलनी ही चाहिए थी, लेकिन अगर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर फांसी दी जाती तो वह अच्छा होता। कई बार एनकाउंटर पर सवाल उठ जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।