फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद एनकाउंटर: पुलिस के एक्शन को सीएम त्रिवेंद्र और उमा भारती ने बताया सही, महिलाएं भी पक्ष में

Sat, 07 Dec 2019 09:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad Encounter: public Reaction from Uttarakhand
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद आरोपियों का शुक्रवार को अलसुबह किए गए एनकारंटर पर उत्तराखंड में भी लोगों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरोपियों ने अपराध किया था। वहीं उसके ऊपर वे पुलिस पर हमला करके और अपराध कर रहे थे।पहले चोरी फिर सीना जोरी वाली बात थी। पुलिस पर अगर कोई हमला करता है तो उसे अधिकार है वे एनकाउंटर करे। ऐसे में यह जो हुआ है वह सही हुआ है। उधर, उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट कर इस एक्शन को देश की बेटियों के लिए अहम कदम बताया। 

Hyderabad Encounter: public Reaction from Uttarakhand

साध्वी उमा भारती ने भी हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर तेलंगाना पुलिस की तारीफ की है। साध्वी उमा भारती ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ब्रम्हपुरी में श्री राम तपस्थली आश्रम में रुकी हुई है। अरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उमा भारती ने प्रेस वार्ता में कहा कि 'मैं उत्तराखंड हिमालय में गंगा किनारे हूं। महिला डॉक्टर के साथ इस घटना से मैं बहुत दुखी और क्षुब्ध थी। जिस घर की बेटी निर्दयता की शिकार होकर दुनिया से चली गई उस परिवार का दुःख कभी कम नहीं होगा किंतु उस बहन की आत्मा को शांति मिलेगी। मैं अब विश्वास कर सकती हूं कि दूसरे राज्यों के शासन में बैठे हुए लोग अपराधियों को तत्काल सबक सिखाने के रास्ते निकालेंगे।'

Hyderabad Encounter: public Reaction from Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

पलटन बाजार व्यापारियों ने खुशी मना कर महिलाओं को मिष्ठान वितरित किया और पुलिस के पक्ष में जयघोष लगाकर उनका सम्मान बढ़ाया। सभी व्यापारियों ने कहा आज देश को जरूरत है ऐसे निर्णयों की जिसमें हमारी बेटी बचाओ अभियान को प्राथमिकता मिले। बेटी बचाने के लिए जो हमारा अभियान है वह अभी पूरा नहीं हुआ है । उस संकल्प को पूरा करने के लिए ऐसे जघन्य अपराधियों को सजा की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hyderabad Encounter: public Reaction from Uttarakhand
वंदना त्रिपाठी और कल्पना - फोटो : अमर उजाला
गोपेश्वर की वंदना त्रिपाठी और कल्पना ने कहा कि  दुष्कर्म के दोषियों को इससे भी बुरी मौत मिलनी चाहिए थी, लेकिन जो भी हुआ अब पीड़िता के परिजनों को कम से कम कोर्ट-कचहरी के चक्कर तो नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे अपराधियों के मन में खौफ पैदा होगा। कोर्ट में मामला चलता तो कई दिनों बाद फैसला आता। उसके बाद भी यदि उन्हें फांसी की सजा मिल जाती तो वह वर्षों तक जेल में सरकारी महमान बनकर रहते। उनका एनकाउंटर सही सजा है। 
विज्ञापन
Hyderabad Encounter: public Reaction from Uttarakhand
डा. वारिज्जा और डा. आग्रोही - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद कांड में शुक्रवार को चारों आरोपियों के हुए एनकाउंटर को लेकर रुड़की की महिलाओं ने भी पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलने की बात कही। साथ ही हैदराबाद पुलिस की प्रशंसा की तो यह भी कहा कि ऐसे अपराध के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। साथ ही ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत फांसी की सजा मिलनी चाहिए। डॉ. आभा अग्रोही ने कहा कि हैदराबाद कांड में आरोपियों को जो सजा मिली है वह सही है। पीड़िता और उसके परिवार को पुलिस ने सही समय पर न्याय दिया है। ऐसे अपराध में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। डॉ. वारिजा ने कहा कि जो इन लोगों ने किया था, उसकी सजा तो मिलनी ही चाहिए थी, लेकिन अगर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर फांसी दी जाती तो वह अच्छा होता। कई बार एनकाउंटर पर सवाल उठ जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed