फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सस्ती प्याज के स्टॉल पर हंगामा कर रहे युवक की पिटाई, गुस्से में कांग्रेसी नेता की अंगुली काटी

Sat, 07 Dec 2019 09:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Youth Ruckus and Cut Congress leader Finger by mouth during Cheap onion selling in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में तिकोनिया में सस्ती दरों पर प्याज बेच रहे कांग्रेस सेवादल के स्टॉल पर मानसिक रूप से कमजोर युवक ने पहुंचकर व्यवधान डाल दिया। विरोध करने पर उसने महिला पदाधिकारी से दुर्व्यवहार किया। हाथापाई होने पर उसने कांग्रेस सेवादल के जिला महामंत्री नंदन सिंह मेहरा की एक अंगुली चबा डाली। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Youth Ruckus and Cut Congress leader Finger by mouth during Cheap onion selling in haldwani
- फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार को तिकोनिया चौराहे पर 30 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेच रहे थे। लोग प्याज खरीद रहे थे। इस बीच मानसिक रूप से कमजोर नवाबी रोड निवासी मनीष बिष्ट टहलते हुए आया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गालीगलौज करने लगा।

Youth Ruckus and Cut Congress leader Finger by mouth during Cheap onion selling in haldwani
- फोटो : फाइल फोटो

इस पर कांग्रेसी उससे भिड़ गए। इस बीच उसने महिला पदाधिकारी शशि वर्मा से दुर्व्यवहार किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और मनीष बिष्ट के बीच हाथापाई होने लगी तो कुछ लोगों ने उसे भाजपा समर्थक समझकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ के बीच मनीष बिष्ट ने देवलचौड़ खाम रामपुर रोड निवासी कांग्रेस के जिला महामंत्री नंदन सिंह मेहरा के बाएं हाथ की छोटी अंगुली काट ली। कार्यकर्ताओं ने पीटकर उसके मुंह से अंगुली का कटा हिस्सा निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth Ruckus and Cut Congress leader Finger by mouth during Cheap onion selling in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ से खींचकर मनीष बिष्ट को हिरासत में लिया। इस मामले में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता नंदन सिंह मेहरा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धारा 323, 504, 326 के तहत मनीष सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Youth Ruckus and Cut Congress leader Finger by mouth during Cheap onion selling in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

चौकी प्रभारी नगरकोटी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। कोतवाली में मनीष बिष्ट के पड़ोसी ने समर्थन में कुछ बातें कहीं। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस पदाधिकारी और नेता भड़क गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा के इशारे पर कार्यक्रम में जान बूझकर व्यवधान डाला गया है। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed