फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband beaten his wife after proselytization for Love Marriage

लव मैरिज के बाद कराया पत्नी का धर्मांतरण, इसके बाद जो हुआ उस पर नहीं होगा भरोसा

Tue, 03 Oct 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 03 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
husband beaten his wife after proselytization for Love Marriage

दूसरे समुदाय के लड़के से शादी करने के बाद पति ने अपनी पत्नी का धार्मांतरण करा दिया। लेकिन इसके बाद जब उसका असली चेहरा सामने आया तो पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


पत्नी ने पति पर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।  महिला का कहना है कि उसने गैर बिरादरी में माता पिता के खिलाफ होकर दूसरे समूदाय के युवक से शादी की थी। पत्नी ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को एक महिला सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। महिला का कहना था कि उसने करीब दस साल पहले दूसरे समुदाय के व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग के चलते शादी की थी। जिसके बाद पति ने उसका धर्म भी परिवर्तन कराया दिया था, जबकि उसके परिजनों ने शादी का खासा विरोध किया था, लेकिन फिर भी उसने शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

husband beaten his wife after proselytization for Love Marriage

आरोप है कि शादी के बाद ही पति उसके साथ शराब आदि के नशे में मारपीट शुरू कर दी थी। वहीं बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च तक नहीं चल पाता है।  वह शराब आदि पीने का विरोध करती है, तो उसके साथ मारपीट करता है।

वहीं उसे काम भी नहीं करने देता है। कई दिनों पहले भी पति ने उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते वह बच्चों के साथ अपने परिजनों के घर रह रही हैं। महिला ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed