लव मैरिज के बाद कराया पत्नी का धर्मांतरण, इसके बाद जो हुआ उस पर नहीं होगा भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे समुदाय के लड़के से शादी करने के बाद पति ने अपनी पत्नी का धार्मांतरण करा दिया। लेकिन इसके बाद जब उसका असली चेहरा सामने आया तो पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पत्नी ने पति पर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसने गैर बिरादरी में माता पिता के खिलाफ होकर दूसरे समूदाय के युवक से शादी की थी। पत्नी ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मंगलवार को एक महिला सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। महिला का कहना था कि उसने करीब दस साल पहले दूसरे समुदाय के व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग के चलते शादी की थी। जिसके बाद पति ने उसका धर्म भी परिवर्तन कराया दिया था, जबकि उसके परिजनों ने शादी का खासा विरोध किया था, लेकिन फिर भी उसने शादी की थी।
आरोप है कि शादी के बाद ही पति उसके साथ शराब आदि के नशे में मारपीट शुरू कर दी थी। वहीं बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च तक नहीं चल पाता है। वह शराब आदि पीने का विरोध करती है, तो उसके साथ मारपीट करता है।
वहीं उसे काम भी नहीं करने देता है। कई दिनों पहले भी पति ने उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते वह बच्चों के साथ अपने परिजनों के घर रह रही हैं। महिला ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।