{"_id":"641135490e58782d87031fc3","slug":"house-fire-three-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-nuranu-village-of-mori-block-uttarkashi-uttarakhand-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मोरी के तीन घरों में लगी भीषण आग, मिनटों में स्वाहा हो गई परिवारों की जीवनभर की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मोरी के तीन घरों में लगी भीषण आग, मिनटों में स्वाहा हो गई परिवारों की जीवनभर की कमाई
Wed, 15 Mar 2023 08:47 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 15 Mar 2023 08:47 AM IST
सार
उत्तरकाशी के मोरी में देर रात हुए अग्निकांड में तीन घरों की जमापूंजी मिनटों में स्वाहा हो गई। हादसे के दौरान घरों में लोग सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख लोग घरों से बाहर भागे। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे, लेकिन तब तक घरों का सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
मकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के नुराणू गांव में आग लगने से तीन मकान जलकर नष्ट हो गए। आगजनी से यहां नकदी और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घंटों की मशक्कत की बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझाई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: वित्त मंत्री आज पेश करेंगे करीब 79 हजार करोड़ का बजट, 16 मार्च तक ही चलेगा सत्र
विज्ञापन
मंगलवार रात्रि करीब दो बजे तीन आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड से तीन परिवारों की जीवन भर की कमाई मिनटों में खाक हो गई। आग की लपटें देखकर घरों में सो रहे सभी लोग घर से बाहर निकले। चिख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। क़ड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझा दी गई है।
विज्ञापन