लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Budget Session 2023 FM Premchand Aggarwal Will Present Dhami Government Budget Today

Uttarakhand Budget 2023: पिछले वर्ष की तुलना में 18.05% अधिक है बजट, पढ़ें किस विभाग को मिली कितनी धनराशि

अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Mar 2023 08:46 PM IST
सार

Uttarakhand Budget 2023 Update: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अटैची हाथ में उठाए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल धोती-कुर्ता और पहाड़ी टोपी पहनकर सदन में पहुंचे।

बजट पेश करते वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
बजट पेश करते वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भराड़ीसैंण विधानसभा में 77407.08 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। पिछले वर्ष की तुलना में यह 18.05 प्रतिशत अधिक है। 



Uttarakhand Budget Session: सदन में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस के 15 विधायक सत्र से एक दिन के लिए निलंबित


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अटैची हाथ में उठाए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल धोती-कुर्ता और पहाड़ी टोपी पहनकर सदन में पहुंचे। सीएम ने सदन में सभी का अभिभावदन किया। वित्त मंत्री अपराह्न दो बजे बजट अभिभाषण शुरू किया। 56 पेज के बजट अभिभाषण की उन्होंने कुमाऊंनी बोली में शुरुआत की और फूलदेई त्योहार की शुभकामना दीं। बजट का समापन उन्होंने गढ़वाली से किया।

दो घंटे में पेश किया बजट, वित्त मंत्री ने 12 बार पिया पानी
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। दो घंटे में 56 पेज का बजट भाषण पढ़ा। इस दौरान उन्होंने 12 बार पानी पिया। उधर, सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर बजट को सराहा है।

सदन में दो बजे वित्त मंत्री ने बजट भाषण शुरू किया। उन्होंने कुमाऊंनी बोली से भाषण शुरू किया और अंत गढ़वाली में किया। बजट भाषण के दौरान सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपा कर बजट का समर्थन किया। वित्त मंत्री ने 56 पेज का बजट भाषण पूरे जोश के साथ पढ़ा। हालांकि पूरे भाषण में 12 बार पानी का घूंट पिया।

प्रमुख विभागों का बजट
शिक्षा, खेल और युवा कल्याण -  10 हजार 459 करोड़
स्वास्थ्य -                                 4 हजार 217 करोड़
पेयजल, आवास, नगर विकास -  2 हजार 525 करोड़
कृषि -                                    1 हजार 294 करोड़
श्रम एवं रोजगार -                     552 करोड़
ग्राम्य विकास -                        3 हजार 272 करोड़
सिंचाई -                                 1 हजार 443 करोड़
ऊर्जा-                                   1 हजार 251 करोड़
लोनिवि -                               2 हजार 791 करोड़
उद्योग -                                 461 करोड़
परिवहन -                              453 करोड़
पयर्टन -                                302 करोड़
पशुपालन -                            617 करोड़
औद्यानिक विकास -                 815 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;