फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hostel student start hunger strike.

हास्टल में खराब भोजन पर भड़के छात्र, छोड़ा खाना

Thu, 24 Sep 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 24 Sep 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
hostel student start hunger strike.

अंबेडकर छात्रावास में भोजन की घटिया गुणवत्ता और ठेकेदार की मनमानी से भड़के सभी 28 छात्रों ने बुधवार रात से भोजन करना बंद कर विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि मेस संचालक उनसे दुर्व्यवहार करता है और कभी भी मीनू के अनुसार भोजन न देकर बासी भोजन देता है।

विज्ञापन


समाज कल्याण के मेस इंचार्ज के नहीं रहने से भी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। छात्रों ने कहा है कि जब तक ठेकेदार को नहीं बदला जाता तो वे मेस का भोजन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


छात्र सुभाष कुमार, हेमंत कुमार, गंगा आर्या, विमल आर्या, भूपेंद्र प्रसाद, रवि शंकर, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, गोविंद, निर्मल, कैलाश राम का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पिछले तीन वर्षों से वर्तमान ठेकेदार को मेस का काम दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कुछ खाए ही स्कूल पहुंचे छात्र

hostel student start hunger strike.

कई बार लिखित और मौखिक रूप से विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को सभी बच्चे भूखे ही विद्यालयों में गए।

छात्रावास अधीक्षक को हटाया
जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने छात्रों की शिकायत सुनने के बाद छात्रावास अधीक्षक पद से जीएस राणा को हटाकर उनके स्थान पर एमडी भट्ट को दायित्व सौंप दिया है।

उन्होंने कहा कि 25 दिन के भीतर मैस के लिए नए टेंडर लगाए जाएंगे। पहले भी टेंडर लगाए जाते रहे हैं, लेकिन अन्य कोई व्यक्ति सामने नहीं आया। न्यूनतम दरों में वर्तमान ठेकेदार ने ही टेंडर डाला था। उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने का बच्चों को आश्वासन दिया, लेकिन छात्र नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed