फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hospital without nurses

नर्सों के बिना चल रहा यह अस्पताल

Tue, 05 Nov 2013 08:47 PM IST
अमर उजाला,चंबा/ टिहरी
अमर उजाला,चंबा/ टिहरी Updated Tue, 05 Nov 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
hospital without nurses

उत्तराखंड के चंबा इलाके में एक अस्पताल ऐसा है जहां बिना नर्सों के मरीजों का उपचार होता है। चंबा में 60 के दशक में रेडक्रॉस मातृ-शिशु कल्याण अस्पताल खोला गया था, लेकिन जरूरी संसाधन उपलब्ध न होने के कारण यह शोपीस बनकर रह गया है। अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और नर्सिंग स्टाफ का पद रिक्त चल रहा है। एक वर्ष पूर्व नर्सिंग स्टाफ के रिटायरमेंट हो जाने के बाद तो प्रसव और टीकाकरण का कार्य भी बंद हो गया।

विज्ञापन


1954 में खुला था अस्पताल
चंबा बाजार कई विकासखंडों के दर्जनों गांवों का मुख्य बाजार है। यहां वर्ष 1954 में रेडक्रास ने मातृ और शिशु कल्याण अस्पताल की स्थापना की थी, लेकिन सरकार ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां सुविधाओं के साथ चिकित्सक न होने के कारण प्रसव के लिए आई महिलाओं को प्राइवेट अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है जबकि पूर्व में यहां एक साल में 300 से अधिक प्रसव होते थे।
विज्ञापन


भवन की स्थिति बदहाल
बजट के अभाव में भवन की स्थिति जीर्णशीर्ण हो चुकी है। सामाजिक कार्यकर्त्ता तिलकराम चमोली, बचन सिंह नेगी और सुनील गोपाल कोठारी का कहना है कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा सेवा चौबीस घंटे मिल रही थी। अब लंबे समय से चिकित्सक न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस में सभी सुविधाएं बहाल की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed