फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   horse trading allegation on bjp by speaker in high court.

उत्तराखंडः स्पीकर ने लगाया भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

Sun, 24 Apr 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 24 Apr 2016 10:23 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट में कपिल सिब्बल ने स्पीकर की ओर से रखा पक्ष
  • कहा- 18 मार्च को भाजपा ने की थी कांग्रेसी विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग
  • बागी विधायकों के मामले पर अगली सुनवाई सोमवार को

विज्ञापन
horse trading allegation on bjp by speaker in high court.
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने स्पीकर की तरफ से पैरवी की। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले में स्पीकर की ओर से हाईकोर्ट में शनिवार को पक्ष रखा गया। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पैरवी करने हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि 18 मार्च को भाजपा ने कांग्रेस के नौ विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग की थी। इस मामले में याचिकाकर्ता बागी विधायकों की ओर से पक्ष सोमवार को रखा जाएगा।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की तरफ से कपिल सिब्बल ने घंटेभर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने इस मामले में ट्रांसफर अर्जी लगाकर हाईकोर्ट के निर्णय से बचना चाहा है। जबकि पूर्व में इस प्रकरण पर तिथि सुनवाई के लिए नियत है उसके बावजूद याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कोर्ट नहीं पहुंचे, इससे ही उनकी मंशा साफ दिखती है कि वह बचना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'विधायकों ने 18 मार्च को ही छोड़ दी थी पार्टी'

horse trading allegation on bjp by speaker in high court.
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI

स्पीकर की ओर से कहा गया कि इन बागी विधायकों ने अपने बयानों में कहा कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता का त्याग नहीं किया है। सिब्बल ने कहा कि 18 मार्च की सुबह ही याचियों ने कह दिया था कि वे सरकार के खिलाफ वोट देंगे। उन्होंने कहा कि बागी विधायक जब तभी पार्टी छोड़ चुके थे तो अब कोर्ट में कैसे कह सकते हैं कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी।

स्पीकर के पैरवीकार ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राज्यपाल को सरकार के अल्पमत में होने की जानकारी 18 मार्च की सुबह दे दी गई थी, जिससे साफ नजर आता है कि उन्होंने नौ विधायकों को सुबह ही हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से खरीद लिया था।

कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि 18 मार्च को राज्यपाल से मिलकर ये कहा गया कि 26 भाजपा विधायक और उनके 9 विधायक हैं जिसकी वजह से सदन मे मौजूद 68 विधायकों में से 35 के हटने के बाद सरकार गिर गई है। जबकि अपने बयानों में बर्खास्त विधायकों ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं छोड़ी है। स्पीकर ने कोर्ट को बताया कि मीडिया में उनके बारे में भी दिखाया गया था कि किस तरह वे भाजपा के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ गए।

कोर्ट में विनियोग विधेयक को बताया पारित

horse trading allegation on bjp by speaker in high court.
स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : file photo

स्पीकर की ओर से कहा गया कि उत्तराखंड विधानसभा में 18 मार्च को विनियोग विधेयक संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप पारित हुआ। दलबदल कानून के तहत सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने के बाद बागी विधायकों पर कार्रवाई की गई। 

दूसरी तरफ याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता की ओर से इस मामले पर सुनवाई के लिए तिथि को आगे बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा कि उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में इस प्रकरण के ट्रांसफर के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिस पर स्पीकर की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

इसलिए मामले की सुनवाई आज ही की जाए। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से तिथि बढ़ाने के तथ्य को नकारते हुए सुनवाई जारी रखने के निर्देश दिए। बता दें कि नौ बागी विधायकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 27 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष  की ओर से सदस्यता को समाप्त करने के आदेश को चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed