{"_id":"f13bec8a648b181a119672157a01f896","slug":"honor-ceremony-the-brave-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदूत बनकर आए जवानों का सम्मान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदूत बनकर आए जवानों का सम्मान आज
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में प्रदेश में आई आपदा के समय देवदूत बनकर लोगों की जान बचाने वाले सेना, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों को अमर उजाला सम्मानित करेगा। राजभवन में आज अमर उजाला की आवाज जय जवान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी और मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा बहादुर सपूतों को सम्मानित करेंगे।
पढ़े, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे अमर उजाला की देहरादून वेबसाइट
विज्ञापन
15-19 जून को केदारनाथ, बदरीनाथ और उत्तरकाशी में भीषण बारिश की वजह से हजारों तीर्थयात्री और स्थानीय लोग फंस गये थे। पहाड़ों से पानी के साथ आये मलबे के सैलाब ने सैकड़ों लोगों को लील लिया। उफनाई नदियों और दरकते पहाड़ों ने लोगों कैद कर लिया था। लोग भूख-प्यास और बीमारी से काल का ग्रास बन रहे थे। चारों ओर चीख-पुकार मची थी, पर पैदल मार्ग बंद थे तो आसमान से बारिश के रूप में आफत बरस रही थी।
विज्ञापन
नया जीवन दिया
ऐसे में दुर्गम स्थानों पर फंसे हजारों लोगों को बचाने के लिए सेना, आईटीबीपी और पुलिस के जवान देवदूत बनकर आए। उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए लोगों को सकुशल बाहर निकाल कर नया जीवन दिया। हजारों लोगों को नई जिंदगी देने वाले इन जांबाज जवानों को पूरा देश सलाम करता है।
अमर उजाला भी उनके हौसले, जज्बे, साहस और बहादुरी को सलाम करता है। अपनी भावनाओं को जवानों और लोगों तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला ऐसे जवानों को सम्मानित कर रहा है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें