मोदी पर भारी दबंग पिचकारी, केजरी का रंग फीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर दबंग पिचकारी मोदी पिचकारी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। मोदी पिचकारी के मुकाबले दाम दोगुने होने के बावजूद भी सलमान खान की तस्वीर लगी दबंग पिचकारी को हाथों हाथ लिया जा रहा है।
वहीं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की करिश्माई जीत के बावजूद भी इसबार केजरीवाल पिचकारी का क्रेज फीका है। होली के लिए बाजार में तरह-तरह की पिचकारी और रंग हैं। इसबार कई नए आइटम भी बाजार में हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।
बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली मोदी पिचकारी और सलमान खान वाली दबंग स्टाइल की पिचकारी आई है। मोदी पिचकारी की कीमत तीन सौ से साढ़े चार सौ रुपये है।
सलमान खान पिचकारी की कीमत एक हजार से 12 रुपये तक है। पिचकारी विक्रेता दिलशाद अहमद ने बताया कि होली का माल तैयार होने के बाद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, ऐसे में इसबार बाजार में केजरीवाल पिचकारी नहीं है।
कलर से बचने के लिए मास्क
बच्चों का चेहरा सिंथेटिक रंग से खराब न हो इसके लिए बाजार में मास्क भी आए हैं। पलटन बाजार के दुकानदार दिनेश अरोड़ा ने बताया कि बाजार में इसबार कलर कैप्सूल आए हैं। जिस कलर का पानी बनाना हो, उस कलर का कैप्सूल बाल्टी में घोल दें। ऐसा स्प्रे भी बाजार में है, जिसमें अलग-अलग रंग हैं।
बालों के लिए स्प्रे भी खास
हेयर स्प्रे बाजार में खास है। इससे अपने मनपसंद रंगों से बालों को रंगों और निकल पड़ो होली खेलने। स्टाइल लुक देने के लिए राजस्थानी टोपी, हैट, विग, चुटिया वाली टोपी भी बाजार में आई है।
टैंक में पानी भरो और टूट पड़ो
बच्चों में टैंक वाली पिचकारी की अधिक डिमांड है। इनमें एक बार में पांच लीटर तक पानी भरा जा सकता है। फिर इसे पाइप के जरिये गन से जोड़ दिया जाता है। इसमें में बेनटेन और डोरीमोन की अधिक मांग हैं। छोटा भीम पिचकारी भी बाजार में है।
आसानी से नहीं छूटेगा चना कलर
बाजार में चने से बना हुआ हर्बल कलर भी आया है। चना कलर किसी के सिर पर रखकर ऊपर से पानी डाल दो तो यह उसे पीले रंग में रंग देगा। यह कलर आसानी से नहीं छूटेगा। दिनेश अरोड़ा के अनुसार यदि एक बार यह कलर चढ़ जाए तो फिर छूटने में कम से कम 15 दिनों का समय लगेगा।