फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2024: Crowd of passengers gathered in roadways buses and trains going from Uttarakhand

Holi 2024: होली पर उत्तराखंड से जाने वाली रोडवेज बसों और ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़, मची मारामारी

Sun, 24 Mar 2024 08:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/ हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/ हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2024 08:23 PM IST
सार

बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, देहरादून और मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही।

विज्ञापन
Holi 2024: Crowd of passengers gathered in roadways buses and trains going from Uttarakhand
बस में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का पर्व घर मनाने के लिए एक दिन पहले काफी संख्या देहरादून और हरिद्वार से लोग ट्रेनों और रोडवेज बसों से रवाना हुए। इससे बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। सुबह बसों में ज्यादा आपाधारी की स्थिति रही, जबकि दोपहर बाद फिर सामान्य हो गई। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए। इससे यात्रियों को राहत मिली।

विज्ञापन


रविवार सुबह हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर बसों से जाने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, देहरादून और मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। सिडकुल व अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोग बसों से अपने गंतव्यों को रवाना हुए। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ गई। यात्रियों को बसों का इंतजार भी करना पड़ा। नजीबाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


Holi 2024: संवेदनशील इलाकों में देहरादून पुलिस की तैयारी पूरी...जेल जाएंगे हुड़दंगी, इमरजेंसी नंबर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Holi 2024: Crowd of passengers gathered in roadways buses and trains going from Uttarakhand
ट्रेन में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बस अड्डे के बाहर भीड़ के चलते सुबह जाम लगता रहा। अधिकांश बसों को अंदर बस अड्डे पर पहुंचने में आधा घंटे का समय लगा। इधर, रेलवे स्टेशन पर भी सुबह के समय ही यात्री ट्रेनों से रवाना हो गए। दोपहर में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि होली को लेकर भीड़ बढ़ गई थी, कई रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed