फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2024 Dehradun Police preparation People will go to jail if they do ruckus emergency number issued

Holi 2024: संवेदनशील इलाकों में देहरादून पुलिस की तैयारी पूरी...जेल जाएंगे हुड़दंगी, इमरजेंसी नंबर जारी

Sun, 24 Mar 2024 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2024 07:57 PM IST
सार

Holi 2024: होली पर कई इलाके संवेदनशील माने जाते हैं। विवाद और झगड़े के प्रति संवेदनशील इन इलाकों में पुलिस ने खास प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
Holi 2024 Dehradun Police preparation People will go to jail if they do ruckus emergency number issued
होली मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दो दिवसीय होली पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को जेल में डाला जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी आपातकालीन सेवाओं को भी सतर्क किया है। इस दौरान अस्पताल में भी खास प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


होली पर कई इलाके संवेदनशील माने जाते हैं। विवाद और झगड़े के प्रति संवेदनशील इन इलाकों में पुलिस ने खास प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटियों की बैठक की जा चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इस दौरान यह भी देखा जा रहा है कि कहीं चुनाव प्रभावित करने वाली गतिविधियां तो नहीं हो रही हैं। ऐसे में एलआईयू को भी पूरी तरह अलर्ट किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम को भी हर प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Holi 2024: उत्तराखंड में खूब उड़ा अबीर-गुलाल, ढोल-दमाऊ बजाकर पारंपरिक गीतों पर थिरके सीएम धामी, तस्वीरें

शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की होली हवालात में
एसएसपी ने बताया कि होली पर जिलों को 21 सेक्टर और आठ जोन में बांटा गया है। इस व्यवस्था में 50 सब-सेक्टर इलाके भी शामिल हैं। इस दौरान हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की होली हवालात में मनेगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन इमरजेंसी नंबरों पर करें कॉल

  • एंबुलेंस : 108
  • पुलिस : 112
  • दून अस्पताल इमरजेंसी : 9045954191
  • जलापूर्ति से संबंधित जानकारी या मदद के लिए : 18001804100

अलर्ट पर एंबुलेंस अस्पताल में बेड रिजर्व
होली के दौरान किसी भी प्रकार के उपचार की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अस्पतालों में पांच से 10 बेड रिजर्व रखे गए हैं। इसके साथ ही करीब 30 एबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि होली पर लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। आपातकाल के लिए 108 नंबर पर फोन किया जा सकता है। जबकि, गर्भवती महिलाओं के इलाज में मदद के लिए डायल 104 पर कॉल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed