{"_id":"6502a36c18fdc4d9520e507a","slug":"hindi-lovers-new-destination-doon-library-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस 2023: हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस 2023: हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास
Thu, 14 Sep 2023 12:09 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:09 PM IST
सार
दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की शुरूआत 2006 में हुई थी। हिंदी भाषा में यहां साहित्य से लेकर धर्म आध्यात्म, इतिहास और तमाम विषयों पर हजारों की संख्या में किताबें उपलब्ध हैं, जिनकी पाठकों में बेहद मांग है।
विज्ञापन
दून लाइब्रेरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लैंसडौन चौक पर बनी दून स्मार्ट लाइब्रेरी अब देहरादून में हिंदी साहित्य प्रेमियों का नया ठिकाना है। परेड ग्राउंड के एक कोने पर अंग्रेज सैनिकों के बैरकनुमा तीन कमरों में शुरू किया गया यह पुस्तकालय स्मार्ट लाइब्रेरी में तब्दील हुआ तो पाठकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ।
विज्ञापन
यहां सुबह से शाम तक पाठकों की भीड़ रहती है। हिंदी भाषा में यहां साहित्य से लेकर धर्म आध्यात्म, इतिहास और तमाम विषयों पर हजारों की संख्या में किताबें उपलब्ध हैं, जिनकी पाठकों में बेहद मांग है। दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की शुरूआत 2006 में हुई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: तीन विभागों में तालमेल गड़बड़ाने से लटक गए 300 करोड़ रुपये, पहली किस्त 50 फीसदी खर्च नहीं
विज्ञापन
तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने इसका शुभारंभ किया था। दून लाइब्रेरी में वर्तमान में पांच हजार से अधिक सदस्य हैं, 32 हजार से अधिक किताबें यहां पर हैं। हिंदी में शोध और अध्ययन करने वालों के लिए यह बड़ा केंद्र है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 12.80 करोड़ की लागत से इस पुस्तकालय का कायाकल्प हुआ है।