{"_id":"1b929ec8770adb96d1f357ce3c4278ba","slug":"himalaya-tourism-circuit-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालय पर्यटन सर्किट का गठन होगा: महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय पर्यटन सर्किट का गठन होगा: महेश शर्मा
mahesh sharma
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक और तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमालय पर्यटन सर्किट का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब सहित सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को हिमालय पर्यटन सर्किट से जोड़कर यहां यातायात, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में एक योगा सेंटर भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
दो प्रतिशत पर्यटक लाने का लक्ष्य
डॉ. शर्मा शनिवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के अपेक्षाकृत भारत में सिर्फ एक फीसदी पर्यटक भी नहीं आते हैं। अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2020 तक देश में दो प्रतिशत पर्यटकों की आमद बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
इससे पहले दो दिवसीय टिहरी झील साहसिक पर्यटन उत्सव का शुभारंभ करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि टिहरी झील में साहसिक पर्यटन गतिविधियां निरंतर संचालित होती रहनी चाहिए। लेकिन इसके लिए सुरक्षा मानकों की देखभाल करना प्रदेश सरकार का दायित्व है।