{"_id":"678d43b305ff8d65850dc64d","slug":"high-speed-bike-hits-cheetah-policeman-both-hands-fractured-dehradun-news-c-5-1-drn1030-598463-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तेज रफ्तार बाइक ने चीता पुलिसकर्मी को टक्कर मारी, दोनों हाथ फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तेज रफ्तार बाइक ने चीता पुलिसकर्मी को टक्कर मारी, दोनों हाथ फ्रैक्चर
विज्ञापन
I
II- बाइक पर बैठे दो युवक भी हुए घायल, चालक मौके से भाग निकला
I
I
I
I- शनिवार देर रात चंद्रबनी इलाके में हुई घटना, तीनों अस्पताल में भर्ती
I
I
I
Iचंद्रबनी इलाके में ड्यूटी कर रहे चीता पुलिसकर्मी को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। चीताकर्मी के दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया। बाइक पर तीन युवक बैठे थे, जिनमें से दो युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि, बाइक चालक मौके से भाग निकला। सिपाही और दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
I
I
I
Iपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी चौकी के चीता कर्मचारी विवेक राठी और मनोज उप्रेती चंद्रबनी इलाके के घुत्तोवाला चौक पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी। उन्होंने वहां सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक को रुकने का इशारा किया तो उसने सड़क पर खड़े सिपाही विवेक राठी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में विवेक राठी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। बाइक पर सवार दो युवक भी वहां गिरकर घायल हो गए। मनोज उप्रेती राठी को उठा रहे थे इसी का फायदा उठाकर बाइक चालक वहां से भाग निकला।
I
I
I
Iपुलिस ने सिपाही को पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल और अन्य दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। विवेक राठी के दोनों हाथ फ्रेक्चर हो गए हैं और सिर में गंभीर चोट लगी है। प्रभारी सीओ सदर अनिल जोशी ने बताया कि मामले में आरोपी बाइक सवार के खिलाफ ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारी को टक्कर मारने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
I
I
I
Iआईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगसाल ने बताया कि बाइक सवार घायलाें की पहचान अनिकेत और रुद्र चौहान के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ में मौके से फरार हुए आरोपी का नाम भी पता लगा। दोनों घायल एक निजी विवि के छात्र हैं।I