फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rush of pm modi rally breaks all record

भारी भीड़ जुटाने में आगे निकले मोदी, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

Mon, 13 Feb 2017 10:52 AM IST
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
heavy rush of pm modi rally breaks all record
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : file photo

उत्तराखंड में तराई की धरती पर शनिवार को हुए चुनावी रैली में मोदी के प्रशंसकों के महाकुंभ में हर शख्स मोदी नाम की गाथा गाता दिखाई दिया।

विज्ञापन


रुद्रपुर में यूं तो मोदी की दूसरी सभा थी, लेकिन पीएम बनने के बाद शनिवार को ठसाठस बसे सभास्थल और सड़कों, घरों-ऑफिसों की छतों पर खड़े हुजूम ने जहां पीएम मोदी को भी खुश कर दिया।
विज्ञापन


कुछ जुटाई, कुछ स्वत: आई जबर्दस्त भीड़ भी भाजपा की ओर कुछ इशारा जरूर कर गई। मोदी के लिए तराई की जनता ने करीब चार घंटे तक इंतजार किया। लोगों में मोदी के प्रति भारी उत्साह और उमंग देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं का लगा रैला

heavy rush of pm modi rally breaks all record
pm modi rally

शनिवार को रुद्रपुर के एफसीआई गोदाम के मैदान में मोदी के दीवानों में बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं का रैला भारी उत्साह के साथ दिखाई दिया।

खास बात यह है कि रुद्रपुर में इससे पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शहर के गांधी पार्क मैदान में पहुंचे थे, तब रुद्रपुर में पीएम की सभा में दस हजार तक की ही भीड़ जुट पाई थी, हालांकि लोकसभा चुनाव में भी वर्ष 2014 में मोदी ने रुद्रपुर के इसी एफसीआई गोदाम के मैदान में जनसभा को संबोधित किया था, तो तब भी करीब 35 हजार से अधिक की भीड़ थी।

फर्क इतना था कि तब मोदी पीएम नहीं थे। शनिवार की रैली में भीड़ ने एक लाख का आंकड़ा पार कर दिया। इससे प्रशासनिक अधिकारी और खुफिया विभाग की टीमें भी हैरत में पड़ गईं।

दोगुना भीड़ का जुटना कई संकेत दे गया

heavy rush of pm modi rally breaks all record
pm modi rally

खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी की सभा में 40 हजार तक भीड़ जुटने का अनुमान था, लेकिन मूल्यांकन से दोगुना भीड़ का जुटना कई संकेत दे गया है।

लोगों के दिलों में मोदी को सुनने के लिए जो उत्साह और उमंग देखी गई उसमें नोटबंदी के दौरान की परेशानी कहीं भी नहीं दिखाई दी। सुबह करीब 11 बजे से मैदान में लोगों के झुंड आने शुरू हुए। युवाओं की टोलियां जहां सीटी बजाकर मोदी के जयकारे लगाते पहुंच रहे थे तो युवतियों और महिलाओं में भी मोदी का जबरदस्त क्रेज देखा गया।

नन्हें बच्चों को मां अपनी गोद में उठाकर मोदी को सुनने मैदान की ओर दौड़ी चली आ रही थीं। सभा स्थल पर बैठने के लिए 25 हजार कुर्सियों का इंतजाम किया गया था, लेकिन से कुर्सियां तो 12 बजे से पहले ही भर गईं।

चार घंटे किया लोगों ने मोदी का इंतजार

heavy rush of pm modi rally breaks all record
modi rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आई भीड़ ने चार घंटे इंतजार किया। लोगों की भीड़ सुबह 11 बजे से पहले ही मैदान में जुटनी शुरू हो गई थी।

डेढ़ बजे तक भीड़ का आंकड़ा लाख तक पहुंच चुका था। मोदी सवा तीन बजे मंच पर पहुंचे। सवा तीन बजे तक इंतजार करने वाले सभी आयु वर्ग के लोगों और महिलाओं का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। 

पेड़ों पर भी चढ़ गए मोदी के दीवाने
रुद्रपुर के एफसीआई गोदाम के मैदान में जब मोदी को सुनने के लिए भीड़ क्षमता से अधिक हो गई तो मोदी के दीवाने मैदान से दूर पेड़ों पर चढ़ गए। वहां घंटों बैठकर लोगों ने मोदी का इंतजार किया। मोदी का क्रेज हर कदर था कि बच्चे भी पेड़ों पर बिना डर के खतरा मोल लेकर चढ़ गए। पेड़ों पर खड़े और बैठे लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed