वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को पूरे दिन की बरसात ने युवाओं के अरमानों को धो दिया। वेलेंटाइन-डे के लिए की गयी सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गयी। घूमना फिरना तो दूर घर से बाहर निकलने का मौका ही हाथ नहीं लगा। हिंदू संगठनों के साथ ही बारिश भी प्रेमियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन बैठी।
पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट
यूथ फेस्टिवल वीक का शुक्रवार को वेलेंटाइन-डे के साथ समापन हो गया। पूरे साल इस दिन का इंतजार करने वाले युवाओं में काफी उत्साह था।
पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
उनका कहना था कि वीक के सभी डे तो पूरे उत्साह के साथ मनाए गए लेकिन जिस दिन का सबसे ज्यादा उत्साह था उसी दिन बारिश से रंग में भंग हो गया।
पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत
रविदास जयंती की छुट्टी ने भी मिलन में रोड़ा अटकाया। कालेज के बहाने भी घर से निकलने का मौका हाथ नहीं लगा।
फेसबुक और व्हाट्स ऐप से किया इजहार
बड़े अरमानों से गिफ्ट खरीद कर अपने दिल की बात कहने के सपने सजोए प्रेमी मनमसोस कर रह गए। उन्हें मिलने का मौका तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने फेसबुक और वॉट्सअप से मैसेज कर अपने प्यार कर इजहार कर दिया।
पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
आदित्य ने बताया कि बारिश के कारण वह घर से बाहर नहीं निकल सका लेकिन उसने वॉट्सअप से मैसेज भेजकर अपने दिल की बात कह डाली हालाकि वो बात तो इस तरह नहीं रही लेकिन कोई उपाय भी नहीं था।
पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत
फेसबुक का भी जमकर प्रयोग किया गया। फेसबुक पर वेलेंटाइन-डे की अनेक पिक्चरों को डालकर और शेयर कर युवाओं ने उत्साह के साथ वेलेंटाइन मनाया।
फूलों का कारोबार रहा मंदा
वेलेंटाइन-डे पर गुलाब के फूलों की जमकर बिक्री होती है। दुकानदारों को इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। रोज-डे पर शहर में गुलाब के फूलों का कारोबार अच्छा रहने के कारण दुकानदारों को पूरी उम्मीद थी कि वेलेंटाइन डे पर इस बार काफी अच्छा कारोबार रहेगा।
पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट
इसको लेकर उन्होंने तैयारी भी कर ली थी । नई वेरायटी और लुभावने फूलों से दुकानें भर ली थी। बारिश के कारण सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
फूल कारोबारी नीरज गुप्ता का कहना है कि बारिश के कारण कारोबार आधा भी नहीं रहा। हालांकि काफी फूल बिके। लेकिन जो उम्मीद थी उसके हिसाब से कारोबार नहीं हो सका। लाल रंग का गुलाब तीस और पीला, सफेद और पिंक गुलाब 40 रुपये का बिका।
गिफ्ट दुकानदारों को भी झटका
बारिश से शहर के गिफ्ट दुकानदारों को भी झटका लगा है। बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या न के बराबर रही।
पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
गिफ्ट आइटम बेचने वाले रोहित ने बताया कि वेलेंटाइन-डे को लेकर कई नए आइटम लाये थे। उम्मीद थी कि कारोबार काफी अच्छा रहेगा लेकिन बारिश के कारण कारोबार आधा भी नहीं हुआ।
पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत
हालांकि उन्हें उम्मीद है कि शनिवार को मौसम खुलने पर कारोबार अच्छा हो सकता है।
बाइकों पर दौड़ते रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता
हिन्दू संगठनों ने वेलेंटाइन डे को काले दिवस के रूप में मनाया। साथ ही संगठनों ने वेलेंटाइन-डे न मनाए जाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने इसका सख्त विरोध करने के साथ ही इसे न मनाने की अपील की थी।
पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट
शुक्रवार सुबह बारिश के बाद भी भारतीय विद्यार्थी सेना और शिवसेना आदि संगठन के कार्यकर्ता गंगनहर पुल पर एकत्रित हुए। यहां से वह नारेबाजी करते हुए बाइकों पर पूरे शहर में घूमे।
पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
हालांकि बारिश ने हिन्दू संगठन के काम को आसान कर दिया। हिन्दू संगठन के लोगों को भी भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ी। इस अवसर पर तपेश त्यागी, राजेश कश्यप, उदयराज, सुमित चौधरी, अमित चौधरी, अंकित, अखिल अग्रवाल, कर्मसिंह, सोनू अग्रवाल, पुष्पेंद्र सैनी, गौरव भादवा, अंकुर, राजा आदि मौजूद रहे।