फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain alert in many districts of uttarakhand.

उत्तराखंड में आफत का 'सैलाब', तीन लोग बहे

Sat, 25 Jul 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 25 Jul 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in many districts of uttarakhand.

उत्तराखंड में आफत की बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी व पौड़ी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


उधर, उत्तराखंड कुमाऊं मंडल में पूर्णागिरि मार्ग पर स्थित किरोड़ा नाले में बृहस्पतिवार रात दंपति और उनके दो बच्चों समेत पांच लोग बह गए। दंपति तो बच गए, लेकिन उनके दोनों बच्चे और बाइक सवार एक रिश्तेदार का कहीं पता नहीं चला। पुलिस और प्रशासन की टीम रातभर तीनों की तलाश करती रही।
विज्ञापन


धरोरा नवाबगंज (बरेली) निवासी विजय पाल (40) अपनी पुत्री प्रियंका (9) और पुत्र अमित (6) को गैंड़ाखाली गांव में मायके में रह रही पत्नी सपना (30) के पास छोड़ने के लिए रात करीब 11 बजे रोडवेज बस से टनकपुर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात अधिक होने और भारी बारिश के कारण विजय पाल की पत्नी सपना ग्राम दोहरा थाना बारादरी जिला बरेली निवासी अपने जीजा धर्मवीर (32) के साथ बाइक से उन्हें लेने टनकपुर पहुंची। कोई वाहन नहीं मिलने पर पांचों बारिश में भीगते हुए एक ही बाइक में सवार होकर गैंड़ाखाली के लिए रवाना हुए।

उनके रोखड़ में पहुंचने से पहले ही किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। बावजूद इसके उन्होंने नाले को पार करने की कोशिश की और सभी इसके तेज प्रवाह में बह गए। विजयपाल और उसकी पत्नी सपना किसी तरह किनारे लगकर बच गए, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रियंका, अमित और रिश्तेदार धर्मवीर पुत्र बादाम सिंह का कहीं पता नहीं चला। बेसुध हाल में थ्वालखेड़ा के प्रधान सतीश पांडेय के घर पहुंची सपना ने उन्हें हादसे की जानकारी दी।

सूचना पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ राजन सिंह रौतेला और कोतवाल कमल राम आर्य रेस्क्यू टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। सुबह करीब चार बजे तक ऑपरेशन सर्च चला। पुलिस एवं पीएसी के तैराकों के साथ ही हाई एडवेंचर इन माउंटेन संस्था के कार्यकर्ता शुक्रवार को पूरे दिन उनकी खोज में लगे रहे, लेकिन देर शाम तक उन्हें खोजा नहीं जा सका था।

क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को आपदा मद से तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। देहरादून से फोन पर हुई वार्ता में विधायक ने बताया कि डीएम और एसपी को डूबे लोगों को खोजने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

मलबे में दबी दो कारें और बाइक

heavy rain alert in many districts of uttarakhand.

पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के भाटकोट मोहल्ले में गुरुवार रात हुए भारी भूस्खलन में दो कारें और एक मोटरसाइकिल मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। दो मकानों को भूस्खलन का गंभीर खतरा हो गया है। भूस्खलन की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग, राजस्व विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

वहीं, मुनस्यारी में मदकोट के पास मंदाकिनी में चेकडैम बनाने के काम में लगी एक ठेकेदार की जेसीबी अनियंत्रित होकर मंदाकिनी में गिर गई है। डीडीहाट में जंगल से घास लेकर लौट रही हनेरा गांव की 36 वर्षीय बसंती देवी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

बैतड़ी नेपाल से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली सेना में कार्यरत देवेंद्र नाथ की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। वह अवकाश पर अपने गांव दुर्गाभवानी वार्ड नंबर 8 को जा रहा था। अपने गांव से थोड़ा पहले फिसलन भरे रास्ते में उनका पांव फिसला और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर फिर लगा ब्रेक
मां पूर्णागिरि धाम यात्रा पर शुक्रवार को फिर ब्रेक लग गया। ककरालीगेट-भैरव मंदिर मोटर मार्ग पर बाटनागाड़ में आए मलबे से वाहनों की आवाजाही ठप रही, जिस कारण श्रद्धालु देवी दर्शन नहीं कर सके। अलबत्ता कुछ लोग जोखिम उठाकर पैदल आवाजाही करते रहे।

इस मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तक आवाजाही नालों में अधिक पानी की वजह से बंद रही। इस कारण गैडाखाली, थ्वालखेड़ा, ऊचौलीगोठ, खेतखेड़ा, चिडिय़ाखोल सहित कई गांवों का सड़क संपर्क कट गया। इसके बाद बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से रोड बंद हो गई। वहीं, टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक बंद रहा। एनएच पर चल्थी से धौन के बीच कई जगह मलबा आने से आवाजाही ठप रही।

अगले 48 घंटे में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी व पौड़ी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चारों जिलों में 40 से 80 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दो बार गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed