{"_id":"5756ea494f1c1b091d9c5e30","slug":"heavy-rain-alert-in-garhwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः गढ़वाल में भारी बारिश का खतरा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः गढ़वाल में भारी बारिश का खतरा, अलर्ट जारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
बारिश का कहर
- फोटो : file photo
मौसम विभाग ने आगामी 36 घंटे प्रदेश विशेषकर गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यात्रियों को सचेत किया गया है।
विज्ञापन