फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hca wins dehradun premier league first match

DPL में पहली जीत HCA के नाम

Sun, 02 Feb 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Feb 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
hca wins dehradun premier league first match

विजय सिंह और आर्यन के ऑलराउंड खेल की बदौलत एचसीए ने देहरादून प्रीमियर लीग में जीत के साथ आगाज किया।

विज्ञापन


7 विकेट खोकर 146 रन बनाए
सर्वे मैदान में खेले गए उद्घाटन मैच में एचसीए ने दून फाइटर को 72 रन से शिकस्त दी। हिमालयन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज विजय सिंह ने 46, आर्यन ने 25, सुमित ने 29, अखिल ने नाबाद 16 रन बनाए। दून फाइटर के श्रीकांत ने 3, मनीष ने 2 और नवनीत ने 1 विकेट लिया। जवाब में दून फाइटर की टीम 16 ओवर में 76 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन


रवि ने सबसे अधिक 14 रन बनाए। मनीष ने 12 रन बनाए। 11 रन अतिरिक्त बने, जबकि शेष बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू सके। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के विजय सिंह, अतुल व आर्यन ने 2-2 विकेट लिए। शिवम, हरजीत व करन ने 1-1 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगारंग आगाज
सर्वे ग्राउंड में देहरादून प्रीमियर लीग का उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति के बाद बीवर्स ग्रुप ने देशभक्ति से प्रेरित नृत्य की प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विनोद जैन, जीटीएम के चेयरमैन तुषार कुमार ने गुब्बारे उड़ाकरप्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डीपीएल चेयरमैन सुभाष शर्मा, आजाद अली, जावेद बट्ट, सुनील चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed