फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat tribute to rampur tiraha martyr.

...ताकि फिर कभी न हो कोई 'रामपुर तिराहा कांड'

Sat, 03 Oct 2015 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, देहरादून Updated Sat, 03 Oct 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
harish rawat tribute to rampur tiraha martyr.

रामपुर तिराहा कांड की 21वीं बरसी पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को याद किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कहा कि इंसानियत के दुश्मनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि मानवता फिर से कलंकित न हो और न ही रामपुर तिराहा जैसा कांड हो।

विज्ञापन


रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हरीश रावत ने कहा कि 21 साल पहले जो हुआ उसकी कल्पना तक नहीं थी। जिन पर हमारी सुरक्षा का जिम्मा था, उन्होंने ही ऐसा कृत्य करके मानवता को शर्मसार कर दिया। ऐसा करने वालों को कड़ा दंड मिलना चाहिए। इसके लिए उत्तराखंड सरकार पैरवी कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि उन्हें यूपी सरकार से उम्मीद है कि वह हमारे जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी। बहुत से मसले हैं, जो यूपी के सीएम के साथ सुलझाने में हम कामयाब हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनकारियों को दी जाएगी पेंशन

harish rawat tribute to rampur tiraha martyr.

उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि उत्तराखंड पृथक राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल होने वालों को विशेष पेंशन दी जाएगी, इसके लिए चिह्नित करने का कार्य चल रहा है। उसके पूरा होते ही यह पेंशन जारी कर दी जाएगी।

शहीदों के नाम पर होगा नामकरण
सीएम हरीश रावत ने कहा कि अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के नाम पर उत्तराखंड के मुख्य स्थलों और भवनों का नामकरण किया जाएगा। उत्तराखंड की जनता रामपुर और मुजफ्फरनगर के नागरिकों की आभारी है।

इस दौरान भूमि दान करने वाले पंडित महावीर शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भी विचार रखे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। पूर्व सांसद सईदुज्जमा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां, संतोष शर्मा, बीना भट्ट, राकेश पंवार, सुधीर शांडिल्य, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed