{"_id":"6287231c8084e1159c26a1b3","slug":"harish-rawat-said-sonia-gandhi-words-touched-heart-decided-to-take-two-tasks-in-her-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harish Rawat Statement : दिल को छू गई सोनिया गांधी की बात, बोले- अब ये दो काम अपने हाथ लेने का लिया है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harish Rawat Statement : दिल को छू गई सोनिया गांधी की बात, बोले- अब ये दो काम अपने हाथ लेने का लिया है फैसला
Fri, 20 May 2022 10:48 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 20 May 2022 10:48 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हममें से हर व्यक्ति को कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम रावत ने बताया कि अब दो कामों को वह अपने हाथ में लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल को छू लेने वाली अहम बात कही। उन्होंने कहा कि आप में से बहुत सारे लोगों को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। अब समय है कि आप पार्टी के लिए कुछ करें।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हममें से हर व्यक्ति को कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। साधन खर्च करने वाले कामों को भी लेना चाहिए और कुछ ऐसे कामों को भी लेना चाहिए, जिसमें साधन कम खर्च हो रहे हों, मगर कांग्रेस बन रही हो। उन्होंने कहा कि वह दो काम अपने हाथ में लेना चाहते हैं। पहला, हर हफ्ते एक ऐसे कांग्रेस परिवार में जाऊंगा जो परंपरागत रूप से कांग्रेस परिवार है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Champawat by-election: उपचुनाव में होगी लाइव स्ट्रीमिंग, पार्टियों ने कसी कमर, पति की जीत के लिए सीएम धामी की पत्नी ने मांगे वोट
विज्ञापन
मगर इस समय कांग्रेस की गतिविधियों से जुड़ा हुआ नहीं है। दूसरा, दो ऐसे परिवारों में जाऊंगा जो परिवार गरीब हैं और उनमें से एक परिवार यदि दलित है तो और अधिक अच्छा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन परिवारों तक पहुंचकर उनके साथ अपने को जोड़ेंगे। वह कैसे उन परिवारों की मदद कर सकते हैं इससे अपने आप को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम बहुत कम है जो वह पार्टी के लिए करेंगे।