फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat raised questions regarding construction of Pakhro Safari targeted Harak Singh Rawat Uttarakhand

Uttarakhand: पाखरो सफारी निर्माण को लेकर हरीश रावत ने हरक सिंह पर बोला सियासी हमला, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

Sat, 29 Apr 2023 02:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Apr 2023 02:47 PM IST
सार

हरीश रावत और हरक सिंह रावत दोनों ही नेता लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से ताल ठोकने की बात कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर हरीश रावत के बयान को डॉ.हरक पर किए गए सियासी हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Harish Rawat raised questions regarding construction of Pakhro Safari targeted Harak Singh Rawat Uttarakhand
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कॉर्बेट टाइगर नेशनल पार्क के तहत पाखरो टाइगर सफारी निर्माण में अनियमितता और लालढांग-चिल्लरखाल- कोटद्वार वन मोटर मार्ग निर्माण का मामला उठाते हुए पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत पर सियासी हमला बोला है।

विज्ञापन

बिना हरक सिंह का नाम लिए रावत ने सोशल मीडिया में लिखा है कि अविश्वसनीय तरीके से कॉर्बेट के कोर एरिया में बिना अनुमति के हजारों पेड़ काट दिए गए। बिना स्वीकृति के लाखों-करोड़ों रुपये निमार्ण पर खर्च कर दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया क्या एक-दो अधिकारी बिना सरकार, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना इतना बड़ा दुस्साहस कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि बिना सरकार व मुख्यमंत्री के संज्ञान या उनकी मौन सहमति के बिना इतनी अंधेरगर्दी नहीं हो सकती है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ उन्होंने लालढांग-चिल्लरखाल- कोटद्वार वन मोटर मार्ग का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए वर्ष 2016 में सरकार ने सात करोड़ रुपये वन विभाग को सौंपे थे, लेकिन तब से लेकर अब तक सड़क आज भी उसी स्थिति में है। कोटद्वार और गढ़वाल के एक बड़े हिस्से के लिए जो लाइफलाइन मार्ग है, वह मार्ग नहीं बना।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम के लिए 4315 यात्री रवाना, जानें यात्रा से जुड़ी ये पांच काम की बातें

हरीश रावत के इस बयान को डॉ.हरक पर किए गए सियासी हमले के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों ही नेता लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से ताल ठोकने की बात कर रहे हैं। इधर, कुछ दिन पहले ही हरक सिंह रावत ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया। जबकि पिछली सरकार में डॉ.रावत वन मंत्री थे और उन्हीं के कार्यकाल में पाखरो टाइगर सफारी का निर्माण शुरू हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed